ISRO ने जारी किया VIDEO: देखिये विक्रम लैंडर से चांद की सतह पर कैसे उतरा प्रज्ञान रोवर, जरूर देखें
चंद्रयान-3 के लैंडर से प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर कैसे उतरा, इसका वीडियो इसरो ने जारी किया है।
चांद पर लैंडिंग के 4 घंटे बाद 'प्रज्ञान' विक्रम लैंडर से बाहर निकला. बता दें कि रोवर 'प्रज्ञान' चांद पर एक सेंटीमीटर प्रति सेकेंड की गति से आगे बढ़ेगा. वहां कैमरों की मदद से चांद पर मौजूद चीजों की स्कैनिंग करेगा और जानकारी जुटाएगा. प्रज्ञान मौसम का हाल पता करेगा.
बता दे कि चंद्रयान-3 उपग्रह की चांद के दक्षिणी ध्रुव के क़रीब सफल लैंडिंग हो गई है. भारत के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है. दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है और इसी के साथ चंद्रयान-3 मिशन के तीनों ही लक्ष्य पूरे हो गए हैं.
भारत के चांद पर पहुंचने की उपलब्धि पर दुनिया के कई देशों ने बधाई दी है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग विज्ञान और तकनीक की दुनिया में भारत की तरक्की को दिखाता है.
बता दे कि सफल लैंडिंग के बाद अब सबकि नज़रें प्रज्ञान रोवर पर है. चंद्रयान-3 की लैंडिंग के आधे घंटे के भीतर ही प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर बाहर आ गया. मिशन के अब आगे का काम रोवर ही पूरा करेगा.
What's Your Reaction?
Like
13
Dislike
0
Love
11
Funny
0
Wow
6
Sad
0
Angry
0


Comments (0)