G20 समिट में नहीं होंगे शामिल राष्ट्रपति पुतिन : भारत दौरे पर आए तो हो सकते हैं गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसका मतलब यह है कि विदेश यात्रा करते समय उन्हें गिरफ्तार किए जाने का जोखिम है। हालांकि, क्रेमलिन ने इसका खंडन किया है।

Aug 25, 2023 - 18:14
0 42
G20 समिट में नहीं होंगे शामिल राष्ट्रपति पुतिन : भारत दौरे पर आए तो हो सकते हैं गिरफ्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सितंबर में भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने की कोई योजना नहीं है। क्रेमलिन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसका मतलब यह है कि विदेश यात्रा करते समय उन्हें गिरफ्तार किए जाने का जोखिम है। हालांकि, क्रेमलिन ने इसका खंडन किया है।

इस सप्ताह भी पुतिन दक्षिण अफ़्रीका में उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले समूह ब्रिक्स के नेताओं की एक मीटिंग में व्यक्तिगत रूप से नहीं, बल्कि वीडियो लिंक के जरिए भाग लिया था।

पुतिन ने ब्रिक्स नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रहने वाले लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। रूस उस युद्ध को समाप्त करना चाहता है।

पुतिन ने यह भी कहा कि पश्चिमी देश दुनिया में अपना आधिपत्य जमाना चाहते हैं। उनकी इसी इच्छा के कारण यूक्रेन में गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि रूस अपनी संस्कृति , परंपराओं , भाषा और भविष्य के लिए लड़ रहे लोगों का समर्थन करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User