पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला से चलती ट्रेन में गैंगरेप यात्रियों से लूटपाट भी

National-news, Badi-khbar, news-asr, पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला से चलती ट्रेन में गैंगरेप यात्रियों से लूटपाट भी,

Oct 12, 2021 - 11:39
Updated: 5 years ago
0 52
पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला से चलती ट्रेन में गैंगरेप यात्रियों से लूटपाट भी

महाराष्ट्र में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में शनिवार को चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं चार आरोपियों की तलाश जारी है। महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी।

इस मामले में कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी औरंगाबाद रेलवे डिस्ट्रिक्ट में पड़ने वाले इगतपुरी से स्लीपर बोगी के कोच नंबर डी-2 में सवार हुए थे। उन्होंने इगतपुरी से कल्याण के बीच वारदात की थी। 

मुंबई GRP कमिश्नर कैसर खालिद के ने बताया कि इगतपुरी से पुष्पक एक्सप्रेस में 8 बदमाश सवार हुए थे, उन्होंने चलती ट्रेन में पहले लूटपाट की और फिर एक महिला से दुष्कर्म किया। ये घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। यात्रियों ने रात 8 बजे कॉल करके वारदात की जानकारी दी और मदद मांगी। पुलिस ने टीम रवाना कर औरंगाबाद के इगतपुरी, कसारा रेलवे स्टेशन के बीच बदमाशों को दबोच लिया।

आरोपियों ने 15 से 20 यात्रियों से लूटपाट भी की है। उन्होंने यात्रियों से नगदी, मोबाइल और कीमती सामान छीन लिए। रेलवे पुलिस ने इस मामले में IPC और भारतीय रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 4
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User