बुर्का पहन बाजार में पिस्टल लिए घूम रहा था इमरान, भीड़ में लड़कियों के साथ करता था ये हरकत

अमरोहा पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो बुर्का पहनकर बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि बाजार में कि इमरान अक्सर बुर्का पहनकर घूमता है. जब इस युवक इमरान की तलाशी ली गई तो इमरान के पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है.

Dec 04, 2022 - 20:52
0 187
बुर्का पहन बाजार में पिस्टल लिए घूम रहा था इमरान, भीड़ में लड़कियों के साथ करता था ये हरकत

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. यहा बुर्का पहने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम इमरान बताया जा रहा है. आरोपित के पास से अवैध तमंचा और 1 कारतूस भी बरामद हुआ है. 

बता दे अब तक आपने बुर्का पहने हुए सिर्फ मुस्लिम महिलाओं को ही देखा होगा. लेकिन बुर्का पहनकर कोई युवक आपके सामने आ जाए तो आप भी हैरान हो जाएंगे. अमरोहा पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो बुर्का पहनकर बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. 

युवक के पास से तमंचा भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है. आशंका जताई जा रही है कि यह युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. फिलहाल बुर्के में गिरफ्तार युवक किस घटना को अंजाम देने निकला था यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि बाजार में कि इमरान अक्सर बुर्का पहनकर घूमता है. जब इस युवक इमरान की तलाशी ली गई तो इमरान के पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है.

यह घटना अमरोहा के कोतवाली नगर क्षेत्र की है. इस मामले में शिकायत खुद पुलिस सब इंस्पेक्टर शेर सिंह थाना ने दर्ज करवाई है. दारोगा शेर सिंह के मुताबिक, घटना के दिन वो अपने साथी कॉन्स्टेबल सुमित के साथ गश्त कर रहे थे. इस दौरान महबूब पेट्रोल पंप के पास खड़ा एक व्यक्ति उन्हें देख कर तेज कदमों से चलने लगा. इस हरकत से पुलिस को शक हुआ. पुलिस ने आरोपित से रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने रुकने की बजाए और तेज दौड़ना शुरू कर दिया.

आखिरकार पुलिस ने उसका पीछा किया. सब इंस्पेक्टर शेर सिंह के मुताबिक, थोड़ी ही देर में संदिग्ध को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपित ने खुद को इमरान और अपने अब्बा का नाम इरफ़ान बताया. इमरान अमरोहा के इस्लाम नगर का रहने वाला है. 

फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है कि आखिर अवैध तमंचे के साथ बुर्का पहने युवक बाजार में क्यों घूमता है. फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद बताया है कि युवक बाजारों में जेब काटने का काम किया करता था. जब भी वह रंगे हाथ पकड़ा जाता था तो लोगों को डराने के लिए अवैध तमंचा दिखा देता था. कई बार लोगों को डराने के लिए फायर भी कर चुका है. 

यही नहीं बुर्का पहनने के बाद चलने का अंदाज भी बिल्कुल लड़कियों की तरह कर लेता था.किसी को इस बात का शक न हो इसलिए ज्यादा बातें नहीं करता था. खरीददारी करते समय यह उन भीड़ वाली जगहों पर जाता था, जहां लड़कियां और महिलाएं होती थीं. उनके बीच पहुंचकर पलक झपकते ही उनके पर्स, बैग और गहनों पर हाथ साफ कर देता था. 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 3
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User