IMD का अपडेट: यूपी में पड़ने वाली है भीषण ठंड, घने कोहरे के साथ शीतलहर मचाएगी कहर, कांप उठेंगे लोग

आने वाले दिनों में यूपी में इसका कहर और बढ़ेगा. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. ऐसे में सुबह और देर रात के समय प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा नजर आएगा. कुछ जिलों में शीतलहर चलने की भी संभावना है.

Dec 06, 2025 - 10:08
0 6
IMD का अपडेट: यूपी में पड़ने वाली है भीषण ठंड, घने कोहरे के साथ शीतलहर मचाएगी कहर, कांप उठेंगे लोग

यूपी में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. लगातार गिरते तापमान के कारण अब प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर भी दिखने लगा है. इसके अलावा अब कोहरा भी तेजी से पांव पसार रहा है. 

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यूपी में इसका कहर और बढ़ेगा. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. ऐसे में सुबह और देर रात के समय प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा नजर आएगा. कुछ जिलों में शीतलहर चलने की भी संभावना है.


पूर्वानुमान है कि शनिवार को कानपुर, हरदोई, कांसगज, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, इटावा, कन्नौज में बर्फीली हवाएं लोगों को खूब कपायेंगी.वहीं मेरठ, आगरा, अलीगढ़, झांसी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कौशाम्बी, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, सुल्तानपुर, गोरखपुर, महराजगंज, मुरादाबाद और मथुरा में सुबह सवेरे कोहरे की चादर नजर आएगी. इस दौरान कहीं कम तो कहीं मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है.

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी शनिवार की सुबह की शुरुआत कोहरे की सफेद चादर से हुई. हालांकि दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम खुला रहेगा. पूर्वानुमान है कि आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. आने वाले 1 से 2 दिनों में इसमें 1 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. 

उधर नोएडा में भी आज सुबह और रात के वक्त लोगो को कड़ाके की ठंड का अहसास होगा. आज यहां न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. गाजियाबाद में भी तापमान इसी के आस पास होगा.

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User