संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो, पूर्व मंत्रीऔर कांग्रेसी नेता का विवादित बयान

राजा पटेरिया ने कहा- पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। उनका ये वीडियो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। राजा पटेरिया ने कहा कि कि मोदी जाति, धर्म और भाषा के आधार लोगों को बांट देगा।

Dec 12, 2022 - 13:41
0 91
संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो, पूर्व मंत्रीऔर कांग्रेसी नेता का विवादित बयान

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। एक सभा को संबोधित करते हुए राजा पटेरिया ने कहा- पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। उनका ये वीडियो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। राजा पटेरिया ने कहा कि कि मोदी जाति, धर्म और भाषा के आधार लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहेगा। इस मामले में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजा पटैरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के विवादित बयान पर सियासत शुरू हो गई है।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता पर लोगों को उकसाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।   प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मंत्री राजा पटेरिया पर हमला बोलते हुए कहा, राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री की हत्या के लिए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाना अत्यंत गंभीर और निंदनीय है।  क्या हाल ही में मध्य प्रदेश से निकली राहुल गांधी की ‘भारत तोड़ो यात्रा’ में इस साजिश की तैयारी हुई? इसकी जांच होनी चाहिए। 

ये है पूरा मामला - 

खजुराहो के मूल निवासी राजा पटेरिया कांग्रेसी पूर्व विधायक रहे हैं। वे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां वे कह रहे हैं- "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो।'' यह वीडियो पन्ना जिले के पवई में रिकॉर्ड हुआ है। पवई में वे प्रवास के दौरान कांग्रेस नेताओं को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने यह विवादित बयान दिया। 

हालांकि बाद में पटैरिया अपने बयान से पलट गए. उन्होंने बातचीत में कहा कि उनका मतलब था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ।  इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ये फ्लो में हो जाता है। राजा पटेरिया ने मीडिया को बताया कि मैं गांधी को मानने वाला इंसान हूं, हत्या की बात मैं नहीं कर सकता। मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। राजा पटेरिया ने बाद में 'हत्या' शब्द को 'हार' की परिभाषा बताई।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पटैरिया जी के बयान को मैंने सुना है। इससे साफ होता है कि ये गांधी जी की कांग्रेस नहीं है। ये इटली की कांग्रेस है, जिसकी मानसिकता मुसोलिनी वाली रहती है। पटैरिया जी का बयान सुनने के बाद मैंने एसपी को तत्काल केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 2
Wow Wow 2
Sad Sad 1
Angry Angry 5
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User