पत्नी से खुश नहीं था पति बोला- वो बनाती है वीडियो और... मायके लेने आये पति ने पत्नी को मारी गोली

वह महिला के मायके में उसे साथ चलने के लिए मनाने आया था। लेकिन महिला के मना करने पर नाराज होकर उसने गोली चला दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी सुहैल कुरैशी (23) को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन साल पहले उसकी पीड़िता से शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी से भी खुश नहीं था क्योंकि उसे वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का शौक था। 

May 01, 2023 - 17:31
0 204
पत्नी से खुश नहीं था पति बोला- वो बनाती है वीडियो और... मायके लेने आये पति ने पत्नी को मारी गोली

देश की राजधानी दिल्ली से पारिवारिक रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के भारत नगर क्षेत्र स्थित मायके से साथ चलने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली उसकी पीठ पर लगी। 

घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी सुहैल कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया है।

29 अप्रैल की रात पुलिस को भारत नगर इलाके में एक महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि महिला का पति उसके घर आया था और वह इस बात से नाराज था कि शादी के तीन साल बाद भी वह गाजियाबाद में उसके साथ नहीं रह रही है। 

वह महिला के मायके में उसे साथ चलने के लिए मनाने आया था। लेकिन महिला के मना करने पर नाराज होकर उसने गोली चला दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी सुहैल कुरैशी (23) को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन साल पहले उसकी पीड़िता से शादी हुई थी। 

वह अपनी पत्नी से भी खुश नहीं था क्योंकि उसे वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का शौक था। 

जब शनिवार रात वह उसे अपने साथ चलने के लिए मनाने आया तो वह चिल्लाने लगी जिससे नाराज होकर उसने जान मारने की नीयत से उसपर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रेहड़ी पटरी पर दुकान करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 32
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 8
Wow Wow 5
Sad Sad 3
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User