गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा के साथ बदसलूकी करने वाले हेड मास्टर की छात्राओं ने झाड़ू और डंडो से की पिटाई

छात्राओं का आरोप है कि आरोपी हेडमास्टर उन्हें अश्लील वीडियो देखने और गलत तरीके से छूने के लिए मजबूर करता था. उसने धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने मामले के बारे में कुछ भी बताया तो वह यह सुनिश्चित करेगा कि छात्राओं के ट्रांसफर सर्टिफिकेट पर अभद्र टिप्पणी की जाएगी.

Dec 15, 2022 - 19:29
Updated: 4 years ago
0 55
गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा के साथ बदसलूकी करने वाले हेड मास्टर की छात्राओं ने झाड़ू और डंडो से की पिटाई

कर्नाटक के मंड्या जिले से छात्राओं से छेड़छाड़ का शर्मनाक वाकया सामने आया है बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं द्वारा हेडमास्टर की पिटाई का मामला सामने आया है. हॉस्टल में एक छात्रा को परेशान करने का मामला सामने आने के बाद छात्राओं ने स्कूल के हेडमास्टर को झाडू और डंडों से जमकर पीटा. पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास गर्ल्स हॉस्टल का भी प्रभार था. वह हर शाम हॉस्टल का दौरा करता था और लड़कियों को अपने कमरे में बुलाकर परेशान करता था. 

छात्राओं का आरोप है कि आरोपी हेडमास्टर उन्हें अश्लील वीडियो देखने और गलत तरीके से छूने के लिए मजबूर करता था. उसने धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने मामले के बारे में कुछ भी बताया तो वह यह सुनिश्चित करेगा कि छात्राओं के ट्रांसफर सर्टिफिकेट पर अभद्र टिप्पणी की जाएगी.

हेड मास्टर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है. आरोपों के मुताबिक, मंगलवार शाम को श्रीरंगपट्टना में कट्टेरी हाई स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचे स्कूल के हेड मास्टर आनंद मूर्ति ने एक छात्रा के साथ बदसलूकी की. पीड़िता ने बाकी छात्राओं को तुरंत इस बात की जानकारी दी. इसके बाद छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और कई छात्राओं ने मिलकर लाठी और डंडों से हेड मास्टर की पिटाई कर दी. ग्रामीण भी छात्रावास के पास जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. गर्ल्स हॉस्टल वार्डन की शिकायत पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

छात्राओं ने दावा किया कि उन्होंने इसे वर्षों तक सहन किया. बुधवार की शाम आरोपी प्रधानाध्यापक ने एक छात्रा को छात्रावास में अपने कमरे में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की. जब पीड़िता मदद के लिए चिल्लाई तो सभी लड़कियां उसके बचाव में आईं और आरोपी का पीछा किया. इसके बाद उन्होंने उसे झाडू और डंडों से पीटा.

सोशल मीडिया पर वायरल रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां लाठी और डंडों से एक शख्स की पिटाई कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि प्रधानाध्यापक आदतन अपराधी है और उस पर पहले भी कई छात्राओं को परेशान करने का आरोप लग चुका है. पिटाई के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. हंगामे के बाद केआरएस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच जारी है.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 2
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User