Gita Jayanti 2025: गीता जयंती पर जरूर पढ़ें भगवत गीता के 10 प्रेरणादायक कोट्स, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

इसी दिन कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. इस साल गीता जयंती आज यानी 1 दिसंबर को मनाई जा रही है. गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने और धर्म-कर्म के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन भी है. गीता जयंती के मौके पर आज हम आपके लिए 10 प्रेरणादायक और अनमोल उपदेश लेकर आए हैं जो आपको जीवन की हर चुनौती से सामना करने और लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेंगे. 

Mar 11, 2026 - 15:47
Updated: 4 months ago
0 5
Gita Jayanti 2025: गीता जयंती पर जरूर पढ़ें भगवत गीता के 10 प्रेरणादायक कोट्स, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर गीता जयंती का पावन पर्व मनाया जाता है. इसी दिन कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. इस साल गीता जयंती आज यानी 1 दिसंबर को मनाई जा रही है. गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने और धर्म-कर्म के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन भी है. गीता जयंती के मौके पर आज हम आपके लिए 10 प्रेरणादायक और अनमोल उपदेश लेकर आए हैं जो आपको जीवन की हर चुनौती से सामना करने और लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेंगे. 

गीता उपदेश-1
सफलता उसी व्यक्ति को मिलती है, जिसका स्वयं की इन्द्रियों पर बस हो. जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए वह शत्रु के समान कार्य करता है.

गीता उपदेश- 2
यदि परिस्थितियां आपके हक में नहीं हैं, तो विश्वास कीजिए कुछ बेहतर आपकी तलाश में है.

गीता उपदेश- 3
हर प्राणी के जीवन में परीक्षा का समय आता है, इसका अर्थ यह नहीं कि निराश हुआ जाए. जो कार्य में निष्क्रियता और निष्क्रियता में कार्य देखता है वह एक बुद्धिमान व्यक्ति है.

गीता उपदेश- 4
तनाव से केवल समस्याएं जन्म ले सकती हैं, समाधान खोजने हैं तो मुस्कुराना ही पड़ेगा.

गीता उपदेश- 5
मन की परेशानी या समय की हैरानी का एक ही हल है कि आप अपने सवालों के जवाबों के पीछे ऐसे पड़ जाए, जैसे आप एक हठयोगी हो.

गीता उपदेश- 6
आनंद हमेशा मनुष्य के भीतर ही होता है परंतु मनुष्य उसे बाहरी सुखों में ढूंढता है.

गीता उपदेश- 7
जीत हो या हार दोनों का सम्मान करना सीखें, क्योंकि दोनों में ही ईश्वर की इच्छा होती है.

गीता उपदेश- 8
खुश रहने के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है. क्रोध और अहंकार मनुष्य का विनाश कर देते हैं.

गीता उपदेश- 9
सबसे बड़ी प्रेरणा खुद के विचार होते हैं इसलिए बड़ा सोचो और खुद पर जीत प्राप्त करने का प्रयास करो.

गीता उपदेश- 10
इस पृथ्वी लोक पर कोई साथ नहीं देता, यहां तुम्हें खुद ही लड़ना है और खुद ही समझना भी है.

इन संदेशों से अपनों को दें गीता जयंती की बधाई
1. धर्म पथ पर चलने हेतु सतत प्रेरित करने वाली ‘श्रीमद्भगवद्गीता' संपूर्ण सृष्टि के लिए भगवान श्रीकृष्ण का अनुपम उपहार है.
जय श्रीकृष्ण!
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्‌॥
आपको और आपके परिवार को गीता जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

3. बनकर कृष्ण किसी अर्जुन को हिम्मत देना
जिंदगी मिली है तो, इसे भगवद्गीता के अनुसार जीना
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

4. श्रद्धा रखने वाले मनुष्य,
अपनी इन्द्रियों पर संयम रखने वाले मनुष्य,
साधनपारायण हो अपनी तत्परता से ज्ञान प्राप्त कते हैं,
फिर ज्ञान मिल जाने पर जल्द ही परम-शान्ति को प्राप्त होते हैं।
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User