गोद में गर्लफ्रेंड, रात केे 2 बजे शहर में स्कूटी दौड़ाता रहा लड़का, पकड़े कान जब हुआ Video वायरल

सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो मिला, जिसमें सिविल लाइन क्षेत्र में युवक और युवती स्कूटी में बैठकर इमलीपारा रोड में रोमांस करते नजर आ रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल पुलिस ने गाड़ी नंबर के जरिए युवक को ट्रेस किया.

Apr 28, 2023 - 11:10
0 148
गोद में गर्लफ्रेंड, रात केे 2 बजे शहर में स्कूटी दौड़ाता रहा लड़का, पकड़े कान जब हुआ Video वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लड़की को गोद में बैठाकर स्कूटी चलाने वाले युवक को अपनी आशिकी का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करना महंगा पड़ गया. वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बिलासपुर पुलिस ने युवक को तस्दीक कर लिया और फिर उससे माफी मंगवाई. 

इसके साथ ही युवक ने सोशल मीडिया पर ही संदेश दिया कि इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेगा. इन सबके बावजूद यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इस मनचले आशिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹8800 के चालान काटे.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना बुधवार की रात करीब 2 बजे स्कूटी (CG 28 K 4059) पर एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते जा रहा था. दोनों सिविल लाइन इलाके के रघुराज स्टेडियम के पीछे इमलीपारा रोड होते हुए पुराना बस स्टैंड से लेकर शिव टॉकीज के सामने से टिकरापारा यादव मोहल्ले में घूमते रहे.

इस पूरे मामले में गौर करने लायक बात यह है कि शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की धरपकड़ करने का दावा करने वाली पुलिस ने इन प्रेमी जोड़ों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई या फिर उनके इस संदिग्ध गतिविधियों को नजर-अंदाज कर दिया गया. हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि देर रात पुलिस चौक-चौराहों और गश्त पाइंट से गायब रही, जिसके चलते युवक-युवती की उन पर नजर ही नहीं गई. 

ट्रैफिक DSP संजय कुमार साहू ने कहा, गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो मिला, जिसमें सिविल लाइन क्षेत्र में युवक और युवती स्कूटी में बैठकर इमलीपारा रोड में रोमांस करते नजर आ रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल पुलिस ने गाड़ी नंबर के जरिए युवक को ट्रेस किया. पहले गाड़ी मालिक की जानकारी जुटाकर उसे थाने बुलाया गया. तब पता चला कि गाड़ी को उसका दोस्त चला रहा था.

स्कूटी मालिक से पूछताछ करने के बाद उसके दोस्त को बुलाया गया. पूछताछ में पता चला, हर्ष तिवारी पिता राजेश तिवारी (19) कवर्धा का रहने वाला है और टिकरापारा में किराये के मकान में रहता है. वह कॉलेज स्टूडेंट है. पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 27
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 4
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User