लव मैरिज की पहली सुहागरात, पति के सामने खुल गया नई नवेली दुल्हन का राज़, फिर हुआ ये....

लव मैरिज के बाद पति पत्नी में अनबन, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और दूसरे कारणों से शादी टूटते हुए आपने कई बार देखा होगा, लेकिन हरिद्वार के लक्सर में पत्नी का जेंडर पता चलने के कारण युवक को थाने में शिकायत देनी पड़ गई है.

Dec 29, 2022 - 22:29
0 366
लव मैरिज की पहली सुहागरात, पति के सामने खुल गया नई नवेली दुल्हन का राज़, फिर हुआ ये....

लव मैरिज के बाद पति पत्नी में अनबन, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और दूसरे कारणों से शादी टूटते हुए आपने कई बार देखा होगा, लेकिन हरिद्वार के लक्सर में पत्नी का जेंडर पता चलने के कारण युवक को थाने में शिकायत देनी पड़ गई है. युवक जिस लड़की को अपनी पत्नी बनाकर घर लाया था वह ट्रांसजेंडर निकली.

उत्तराखंड के लक्सर से धोखाधड़ी का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. युवक ने हिसार की रहने वाली युवती से लव मैरिज की शादी की पहली रात उसे पता चला कि जिसके प्यार में वो इतने दिनों से पागल है, वह लड़की नहीं है. युवक को यह जानकर झटका लगा कि उसकी शादी ट्रांसजेंडर से हुई है. इसके बाद उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई. युवक ने तुरंत ही स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. मामला कोतवाली क्षेत्र के दरगाहपुर गांव का है. यहां रहने वाले 30 साल के सुखनंदन की मुलाकात सोशल मीडिया पर आरुषी से हुई.

पूरा मामला इस तरह समझिये लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दरगाहपुर गांव के रहने वाले 30 साल के सुखलाल नाम के युवक कि सोशल मीडिया पर हरियाणा की एक लड़की से दोस्ती हुई और दोनों में लंबी बातें होने लगी. इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. दोनों के परिवार की रजामंदी से लक्सर के राधा कृष्ण मंदिर में प्रेमियों जोड़े ने शादी रचा ली, लेकिन शादी की पहली ही रात जब युवक को पता चला कि उसकी पत्नी ट्रांसजेंडर है और वह लड़का से लड़की बनी है तो उसके होश उड़ गए. अपनी प्रेमिका के जेंडर का पता चलने पर युवक के अरमानों पर पानी फिर गया. इसको लेकर दोनों भी बीच झगड़ा भी हुआ. इसके बाद उसकी पत्नी अपने घर हिसार वापस चली गई.

युवक ने लक्सर कोतवाली में शिकायत देते हुए बताया कि उसकी पत्नी आरुषि का नाम पहले आशु था और वह लड़का से लड़की बनी है. युवक ने आरुषि के परिवार पर धोखाधड़ी और तलाक देने की एवज में मोटी रकम मांगने का भी आरोप लगाया है. युवक की शिकायत पर लक्सर कोतवाली में आरुषि और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कोतवाली इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

युवक की शिकायत पर लक्सर कोतवाली में 26 दिसंबर 2022 को आरुषि और उसके परिजनों के खिलाफ धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू की गई. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच में यह साफ हो गया है कि लड़की ने अपना जेंडर बदलवाया था.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 6
Wow Wow 2
Sad Sad 2
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User