Earthquake- 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया उत्तर भारत, नेपाल में 6 लोगों की मौत, दिल्ली-NCR के बाद अब उत्तराखंड में भूकंप के झटके

नेपाल में कल रात से तीन बार भूकंप आ चुका है. देर रात 1 बजकर 57 मिनट पर तीसरी बार भूकंप के तेज झटकों से नेपाल की धरती कांप गई और इसकी तीव्रता 6.3 थी. नेपाल में भूकंप से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. नेपाल में आए भूकंप के झटके दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके (Earthquake in Delhi-NCR) महसूस किए गए.

Nov 09, 2022 - 08:04
0 104
Earthquake- 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया उत्तर भारत, नेपाल में 6 लोगों की मौत, दिल्ली-NCR के बाद अब उत्तराखंड में भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में देर रात आए भूकंप के झटकों के बाद आज सुबह-सुबह उत्तराखंड की धरती भी भूकंप के झटकों से कांप गई. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्कैल पर इनकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई. 

नेपाल में कल रात से तीन बार भूकंप आ चुका है. पहली बार रात 8 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 4.9 थी. इसके बाद रात रात 9 बजकर 41 मिनट पर नेपाल में भूकंप आया, जिसकी तिव्रता 3.5 रही थी. इसके बाद देर रात 1 बजकर 57 मिनट पर तीसरी बार भूकंप के तेज झटकों से नेपाल की धरती कांप गई और इसकी तीव्रता 6.3 थी. नेपाल में भूकंप से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. 

बीती रात दो बजे भूकंप के बाद सुबह फिर झटके महसूस किए गए. उत्तराखंड स्थित पिथौरागढ़ मे सुबह 6.27 बजे फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी और केंद्र नेपाल रहा. इससे पहले मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात भी पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. पिथौरागढ़ जनपद में 1बजकर 58 मिनट रात मे 5 सेंकेंड के लिए धरती डोली. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5-7 मापी गई थी. पूरे जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के बाद लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए थे. 

नेपाल में बुधवार रात करीब 2 बजे आए भूकंप से अब तक कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है. नेपाल के डोटी जिले में भूकंप के बाद एक घर ढह गया, जिसमें कम से कम 6 लोग मारे गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार,  रात करीब 1 बजकर 57 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई. 

नेपाल में आए भूकंप के झटके दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके (Earthquake in Delhi-NCR) महसूस किए गए. रात करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकल गए. दिल्ली-एनसीआर के अलावा मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार रात करीब 2 बजे आए 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप (Earthquake in Nepal) का केंद्र नेपाल में था. इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 90 किमी दक्षिण पूर्व नेपाल की सीमा के पास था. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी. 

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User