योगी सरकार का बड़ा आदेश, स्कूलों की हर शिकायत की DM करेंगे जांच

सरकार ने अधिकारियों को गलत सूचनाओं और भ्रामक खबरों का समय रहते खंडन करने के निर्देश भी दिए हैं. सरकार का कहना है कि प्रदेश में स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है. 

Aug 20, 2026 - 10:33
0 5
योगी सरकार का बड़ा आदेश, स्कूलों की हर शिकायत की DM करेंगे जांच

उत्तर प्रदेश में स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने सभी जिलाधिकारियों (DM) को आदेश दिया है कि किसी भी माध्यम से मिलने वाली स्कूलों से जुड़ी हर शिकायत की तत्काल, निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच कराई जाए. 

जांच पूरी होने के बाद मामले की वास्तविक और प्रमाणिक स्थिति जिलाधिकारी के माध्यम से सामने लाई जाएगी, ताकि किसी भी शिकायत को लेकर भ्रम की स्थिति न रहे और सही तथ्यों की जानकारी लोगों तक पहुंच सके.

सरकार ने अधिकारियों को गलत सूचनाओं और भ्रामक खबरों का समय रहते खंडन करने के निर्देश भी दिए हैं. सरकार का कहना है कि प्रदेश में स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है. 

साथ ही, युवाओं के विकास और उन्हें बेहतर एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जा रही है. अधिकारियों से कहा गया है कि शिक्षा से जुड़े मामलों में शिकायत मिलने पर केवल औपचारिक कार्रवाई न हो, बल्कि उसकी वास्तविकता की जांच कर तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जाए.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User