Cyclone Mandous Alert- रेड अलर्ट के चलते शुक्रवार को तमिलनाडु के 6 जिलों में स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद तमिलनाडु के 10 जिलों में एनडीआरएफ और राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमों को तैनात किया गया है. चक्रवात 'मैंडूस'के मद्देनजर चेन्नई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम जिलों में सभी स्कूल-कॉलेजों को आज बंद रखने का फैसला किया गया है.

Dec 09, 2022 - 08:34
0 35
Cyclone Mandous Alert- रेड अलर्ट के चलते शुक्रवार को तमिलनाडु के 6 जिलों में स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे

बंगाल की खाड़ी पर बना एक गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मैंडूस Cyclonic Storm Mandous में तब्दील हो गया है. चक्रवात मांडूस के 9 दिसंबर की मध्यरात्रि तक तमिलनाडु, पुडुचेरी से गुजरने की संभावना को देखते हुए स्कूल कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात ‘मैंडूस’ के 9 दिसंबर की मध्यरात्रि को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच के तट को पार करने की उम्मीद है.

इसको लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन राज्यों के कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद तमिलनाडु के 10 जिलों में एनडीआरएफ और राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमों को तैनात किया गया है. चक्रवात 'मैंडूस'के मद्देनजर चेन्नई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम जिलों में सभी स्कूल-कॉलेजों को आज बंद रखने का फैसला किया गया है. 

तमिलनाडु के राजस्व मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन के मुताबिक, चेन्नई में 169 राहत केंद्र और 807 पंप तैयार हैं. मंत्री ने कहा कि पूरे तमिलनाडु में, “121 आश्रय और 5093 राहत केंद्र तैयार हैं.” मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बने चक्रवात मैंडूस के 'गंभीर' चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. इसके प्रभाव के कारण 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. शुक्रवार आधी रात के आसपास महाबलीपुरम के पास तमिलनाडु तट पर पहुंचने से पहले यह धीरे-धीरे एक चक्रवाती तूफान में कमजोर हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User