CM Yogi ने मथुरा को दी 822 करोड़ की सौगात, बोले- हमारी सरकार पर बांके बिहारी की कृपा है

मुख्यमंत्री गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से हैलीकाप्टर द्वारा मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सम्मेलन में ना जाकर पहले ठाकुरजी के चरणों में हाजरी लगाई। इसके बाद सम्मलेन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार पर बांके बिहारी की कृपा है।

Dec 14, 2022 - 09:17
0 54
CM Yogi ने मथुरा को दी 822 करोड़ की सौगात, बोले- हमारी सरकार पर बांके बिहारी की कृपा है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव से पहले भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को 822 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मंगलवार की सुबह सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में बटन दबाकर 84 परियोजनाओं का लोकार्पण और 126 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यह परियोजनाएं 12 से अधिक विभागों से संबंधित हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। मंच पर उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और जिले के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।  

मुख्यमंत्री गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से हैलीकाप्टर द्वारा मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सम्मेलन में ना जाकर पहले ठाकुरजी के चरणों में हाजरी लगाई। इसके बाद सम्मलेन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार पर बांके बिहारी की कृपा है। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अगर कोई अपराधी दुस्साहस करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा। डबल इंजन की सरकार में तीसरा इंजन  निकाय बोर्ड का भी हो, तो प्रगति और तेज होगी।

सीएम योगी ने कहा कि ब्रजभूमि को 822 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देकर आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद दिया। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को जिताया। इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। सीएम योगी ने कहा कि पिछले पांच साल में ब्रजभूमि की तस्वीर बदली है। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी दुस्सास करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा। 

उन्होंने कहा कि देश में यूपी सुंदर और स्वच्छ भी है। उन्होंने कहा कि महामारी के प्रकोप से जनता को बचाया। नरेंद्र मोदी नेतृत्व में कोरोना की लड़ाई लड़ी गई। फ्री टेस्ट, उपचार और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बाकी सात नगर निगम को भी जोड़ा। इसमें मथुरा निगम भी है। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया। 

सीएम योगी ने राधे-राधे और बांकेबिहारी लाल की जयकार से संबोधन का शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि ब्रजभूमि में आने का अवसर मिला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों का महत्व बताते हुए कहा कि सबसे बड़ा दुनिया का धार्मिक आयोजन प्रदेश में प्रयागराज कुंभ के रूप में होता है। आज उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User