मुख्यमंत्री योगी आज कानपुर में, 387.59 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शहरवासियों को 387.59 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। पालिका स्टेडियम में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कारगिल पार्क में बोटिंग समेत 174.12 करोड़ की डेढ़ सौ परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 213.47 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा।

Dec 09, 2022 - 09:03
0 30
मुख्यमंत्री योगी आज कानपुर में, 387.59 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर आ रहे हैं। निकाय चुनाव से पहले वे शहरवासियों को 387.59 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। पालिका स्टेडियम में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कारगिल पार्क में बोटिंग समेत 174.12 करोड़ की डेढ़ सौ परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 213.47 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा।

वीएसएसडी कॉलेज में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी, मेट्रो सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लेंगे। विजन-2047 सेल्फी प्वाइंट में वे सेल्फी भी ले सकते हैं। इसकी भी तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री सुबह साढ़े 11 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर द्वारा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से वीएसएसडी कॉलेज पहुंचेंगे और यहां बौद्धिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम स्थल पर ही योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दो घंटे रुकने के बाद वे लखनऊ लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 388 करोड़ के 272 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें 213.47 करोड़ के 122 कामों का शिलान्यास और 174.12 करोड़ के 150 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मंच से सीएम के रिमोट से बटन दबाते ही परियोजना का शुभारंभ होगा। निकाय चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएसए हेलिपैड पर उतरेंगे और चकेरी एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। वह सीधे सीएसए के हेलीपैड पर उतरकर सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे। वहां से लौटकर वह सीएसए के हेलीपैड से चकेरी जाएंगे। सीएम को सड़क मार्ग से सीएसए से चकेरी एयरपोर्ट नहीं ले जाया जाएगा। हालांकि सड़क मार्ग को भी सुरक्षा की दृष्टि से तैयार किया गया है।

सीएम अपने संबोधन से पहले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का वीडियो भी लॉन्च करेंगे। इसके बाद कानपुर स्मार्ट सिटी की कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन करेंगे। मंच के पीछे विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User