मुख्यमंत्री योगी आज मैनपुरी में, करहल में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार 28 नवंबर को मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के करहल में नरसिंह यादव इंटर कालेज किशनी चौराहा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तारघर मैदान फतेहाबाद रोड आगरा में प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे।

Nov 28, 2022 - 11:22
0 38
मुख्यमंत्री योगी आज मैनपुरी में, करहल में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

हिमाचल प्रदेश के बाद अब गुजरात के विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में पांच दिसंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए भी बेहद गंभीर हैं. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव  के निधन के कारण खाली मैनपुरी सीट पर सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. पूर्व सांसद डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से ही अखिलेश यादव अपने पूरे खानदान के साथ प्रचार में लगे हैं. 

मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव को नाक का सवाल मानकर अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव को भी मनाने में सफलता प्राप्त कर ली है. इसके साथ ही प्रदेश भर से समाजवादी पार्टी के सभी दिग्गज मैनपुरी के मोर्चे पर लगे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को मैनपुरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली चुनावी करहल विधानसभा क्षेत्र में होगी.  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार 28 नवंबर को मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के करहल में नरसिंह यादव इंटर कालेज किशनी चौराहा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तारघर मैदान फतेहाबाद रोड आगरा में प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करहल (मैनपुरी) से दोपहर 2:20 बजे हेलीकाप्टर से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 2:30 बजे तारघर मैदान पहुंचेंगे। यहां दोपहर 4:30 बजे तक प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 487.67 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। साथ ही 219.74 करोड़ की 71 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को रामपुर आएंगे, वह यहां कोसी मंदिर रोड स्थित उत्सव पैलेस में पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शहर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को कोसी मंदिर रोड स्थित उत्सव पैलेस में पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह यहां सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User