मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ में, कई बड़ी योजनाओ की घोषणा और देंगे सफाई मशीनों की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए 10.75 करोड़ रुपये की मशीनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, नए सिरे से साथा चीनी मिल की स्थापना, क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी, सारसौल एवं सासनीगेट पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर निर्माण एवं रिंग रोड, खैर बाईपास के निर्माण की घोषणा कर सकते हैं।

Nov 25, 2022 - 09:02
0 51
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ में, कई बड़ी योजनाओ की घोषणा और देंगे सफाई मशीनों की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वह लखनऊ से राजकीय हैलीकॉप्टर से सीधे नुमाइश मैदान स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। यहां से कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और दोपहर 1.05 बजे नुमाइश मैदान हेलीपैड स्थत पर उतरेंगे। 1.15 बजे मंच पर पहुंचने के बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 

मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, नए सिरे से साथा चीनी मिल की स्थापना, क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी, सारसौल एवं सासनीगेट पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर निर्माण एवं रिंग रोड, खैर बाईपास के निर्माण की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा जिले की छठवीं तहसील के रूप में अकराबाद के नाम की घोषणा करने के साथ ही कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दे सकते हैं। निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था के लिए 10.75 करोड़ रुपये की मशीनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में नुमाइश मैदान पहुंच कर इन मशीनों के लोकार्पण को लेकर अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित किए।

नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए 10.75 करोड़ रुपये से अलग अलग मशीनें खरीदी गई हैं। जिसमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन के लिए 113 टाटा एस वाहन, मुख्य मार्गों की सफाई के लिए 2 रोड स्वीपिंग मशीन, कलेक्शन के लिए 2 रिफ्यूज कॉम्पेक्टर, सीएडडी वेस्ट कलेक्शन एवं कूड़ा उठान के कार्य के लिए 4 बेक्होलोडर (जेसीबी) खरीदी जाएंगी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सफाई उपकरणों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इससे सफाई व्यवस्था को बल मिलेगा। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार यादव, उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी दोपहर 2.45 बजे तक मंच पर रहेंगे और इसके बाद 2.55 बजे यहां से फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी देते हुए एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User