बंटी साथियों संग करता था लूटपाट; बबली बिछाती थी जाल, प्रिया 'पिया' संग गिरफ्तार

पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला है कि दीपक अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया की मदद के बहाने रात के समय लोगों को रोकता था। रुकने पर आरोपी पीड़ित को घेरकर हमला कर देते थे और जमकर लूटपाट करते थे।

Mar 30, 2026 - 16:09
Updated: 4 months ago
0 94
बंटी साथियों संग करता था लूटपाट; बबली बिछाती थी जाल, प्रिया 'पिया' संग गिरफ्तार

मध्य जिला के पटेल नगर थाना पुलिस ने लूटपाट के आरोप में एक युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रिया, इसका ब्वॉयफ्रेंड दीपक उर्फ भट्ट, नीरज पंडित और पिराग उर्फ प्रयाग के रूप में हुई है। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से कारोबारी के से लूटा गया कैश व अन्य सामान बरामद किया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि दीपक अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया की मदद के बहाने रात के समय लोगों को रोकता था। रुकने पर आरोपी पीड़ित को घेरकर हमला कर देते थे और जमकर लूटपाट करते थे। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि दो जून को बलजीत नगर निवासी मुकेश पासवान ने लूटपाट की शिकायत पुलिस को दी थी। पीड़ित ने बताया कि उनका अपना कारोबार है। रात के समय वह अपने घर लौट रहे थे। इस बीच वेस्ट पटेल नगर में एक युवती ने मदद के बहाने उनको रोका। जैसे ही मुकेश रुके, उसी दौरान तीन अन्य लड़कों ने उनको काबू कर उनसे 32 हजार रुपये, एटीएम और अन्य सामान लूट लिया। 

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा व अन्यों की टीम ने आरोपियों की पहचान के प्रयास किए। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान कर उनको एरिया से दबोच लिया गया। बाद में उनके पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी आरोपियों को नशे की लत है। मौज-मस्ती और नशे की लत को पूरा करने के लिए वे लोगों को लूटते हैं। प्रिया को चारे के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 40
Dislike Dislike 0
Love Love 23
Funny Funny 18
Wow Wow 16
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User