लखनऊ में दूल्हे को जयमाला पहनाते ही स्टेज पर गिरी दुल्हन, डोली से पहले उठी अर्थी

दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई। इसके बाद बारी थी शिवांगी की। दूल्हे को जयमाला पहनाते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Dec 04, 2022 - 12:11
0 376
लखनऊ में दूल्हे को जयमाला पहनाते ही स्टेज पर गिरी दुल्हन, डोली से पहले उठी अर्थी

लखनऊ के भदवाना गांव में एक द‍िल दहला देने वाला मामला सामने आया। जब  दूल्‍हे को वरमाला पहनाने जा रही दुल्‍हन की अचानक मौत हो गई। शादी की खुश‍ियां मातम में बदल गई। आननफानन दुल्‍हन को अस्‍पताल ले जाया गया। जहां डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भदवाना गांव के रहने वाले राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी का आयोजन चल रहा था।  बारात बुद्धेश्वर से आई थी। शादी में शामिल सभी लोगों के चेहरे पर खुशियां थीं।  लोगों ने खाना खाया और स्टेज के पास वरमाला की रस्म देखने पहुंचे।  दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे के सामने खड़े थे।  दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई. इसके बाद बारी थी शिवांगी की।  राजपाल अपनी बेटी शिवांगी की नजर उतार रहे थें। स्टेज पर पहुंचते ही शिवांगी एकाएक गश खाकर गिर पड़ीं। घरवालों ने शिवांगी को उठाया और पानी की छीटें डालकर होश में लाने का प्रयास किया। चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोगों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं। लोग आनन फानन शिवांगी को लेकर अस्पताल भागे। अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने परीक्षण के बाद शिवांगी को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही चारो तरफ चीख-पुकार मच गई। पल भर में खुशियां मातम में बदल गईं।

परिवार ने शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार किया।  शिवांगी की स्टेज पर मौत के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।  ग्रामीणों में चर्चा है कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक से हुई।  जानकारी के मुताबिक भदवना गांव निवासी राजपाल शर्मा की बेटी शिवांगी की शादी बुद्धेश्वर निवासी विवेक से तय हुई थी।  विवेक शुक्रवार को बारात लेकर शिवांगी को ब्याहने पहुंचा था।  गाजे-बाजे के साथ बाराती पहुंचे, जहां उनका स्वागत सत्कार के बाद द्वाराचार की रस्म पूरी हुई। 

बताया जा रहा है कि शिवांगी की शादी से 15-20 दिन पहले तबीयत खराब थी। उसे बुखार हुआ था। डॉक्टर से उसे दिखाया भी गया था। डॉक्टर ने शिवांगी का ब्लड प्रेशर लो बताया था। एक हफ्ते पहले वह ठीक हुई थी। इसके बाद अचानक शादी के दिन भी उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मलिहाबाद सीएचसी ले जाया गया, चेक करने पर ब्लड प्रेशर लो था। दवा देने और बीपी सामान्य होने पर इसे घर लाया गया। रात को वरमाला के दौरान उसकी मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 2
Wow Wow 0
Sad Sad 6
Angry Angry 3
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User