MLC चुनाव की करारी हार के पर बोले अखिलेश यादव, लगाया बीजेपी पर यह आरोप

समाजवादी पार्टी की शर्मनाक हार के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। सपा प्रमुख ने कहा कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बीजेपी ने मनमानी और धांधली की सभी हदें पार कर दी। बीजेपी नेताओं ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है।

Apr 12, 2022 - 16:11
Updated: 4 years ago
0 214
MLC चुनाव की करारी हार के पर बोले अखिलेश यादव, लगाया  बीजेपी पर यह आरोप

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है तो समाजवादी पार्टी  को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। 36 सीटों पर हुए चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया। यूपी के 27 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें से भारतीय जनता पार्टी के 24 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है जबकि तीन सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के हिस्से में आई हैं। समाजवादी पार्टी के खाते में एक भी सीट नहीं आई है।

समाजवादी पार्टी की शर्मनाक हार के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। सपा प्रमुख ने कहा कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बीजेपी ने मनमानी और धांधली की सभी हदें पार कर दी। बीजेपी नेताओं ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है। एमएलसी चुनाव में जिन 36 उम्मीदवारों की जीत हुई है, उनमें से 18 सीएम की जाति से हैं।  सपा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में जाति को लेकर सवाल उठाया है। सपा ने कहा है कि एमएलसी चुनाव में जिन 36 उम्मीदवारों की जीत हुई है, उनमें से 18 ठाकुर हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरों को जातिवादी बताने वाली भाजपा की ये सच्चाई है कि एमएलसी चुनाव की 36 सीटों में से कुल 18 पर मुख्यमंत्री जी के स्वजातीय जीते हैं। एससी,एसटी, ओबीसी को दरकिनार कर ये कैसा ‘सबका साथ, सबका विकास‘? सामाजिक न्याय को लोकतंत्र के जरिए मजबूत करने की लड़ाई समाजवादी लड़ते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पहले ही भाजपा की साजिशों के बारे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर सचेत कर दिया था कि भाजपा एमएलसी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यह लोकतंत्र और संविधान दोनों का संक्रमण काल है।  सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा को संविधान, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की प्रक्रिया में जरा भी विश्वास नहीं है। वह धन-बल और छल से लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को भी तार-तार करने में लगी है। पंचायत चुनावों के बाद, यूपी विधान सभा चुनाव 2022 और अब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में भाजपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को कुचलने का ही काम किया है।

ऐसे में पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।

एमएलसी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को 'सपा समाप्त वादी पार्टी' करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर ये बात लिखी है. इस चुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा है. सपा को इस चुनाव से खासी उम्मीद थी लेकिन बीजेपी ने कुल 36 में से 33 सीटों पर जीत दर्ज की है।

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 1
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User