पियूष जैन के बाद समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले सपा के MLC पुष्पराज जैन पर हुयी आयकर की रेड

कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर कार्रवाई करने के बाद आयकर विभाग ने अब पुष्पराज जैन के यहां छापा मारा है। आयकर विभाग की छापेमारी की बात सामने आते ही समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है, जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

Dec 31, 2021 - 04:39
0 109
पियूष जैन के बाद समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले सपा के MLC पुष्पराज जैन पर हुयी आयकर की रेड

प्राप्त समाचार के अनुसार आयकर विभाग की टीमों ने उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी छापा मारा है। शुरुआती जानकारी में टैक्स चोरी के आरोप में छापेमारी की गयी है। सूत्रों के अनुसार पुष्पराज जैन के अलावा आयकर विभाग की टीम ने कन्नौज के एक और इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब के यहां भी रेड की है।

कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर कार्रवाई करने के बाद आयकर विभाग  ने अब पुष्पराज जैन के यहां छापा मारा है।  9 नवंबर को समाजवादी परफ्यूम लॉन्च करने वाले पुष्पराज समाजवादी पार्टी के MLC है। पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज कन्नौज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इसी कॉन्फ्रेंस में पुष्पराज जैन भी शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस तय समय पर ही होगी।

आयकर विभाग की छापेमारी की बात सामने आते ही समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि, आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार की कार्रवाई करनी शुरू कर दी। भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है, जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

बता दे इससे पहले इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से छापेमारी में लगभग 200 करोड़ रुपये कैश मिला था। हो सकता है आपने ये भी सुना हो कि इन्हीं पी जैन ने समाजवादी इत्र बनाया था, लेकिन ये सच नहीं है. समाजवादी इत्र बनाने वाले पी जैन, पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी हैं। आज इन्हीं पी जैन के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इत्तेफाक है कि पुष्पराज जैन और पीयूष जैन का घर कन्नौज में एक ही रोड पर है। दोनों के घरों के बीच में महज 500 मीटर की दूरी है।

यह भी बताया जा रहा है कि पिछली बार भी IT विभाग पुष्पराज के ठिकानों पर छापा मारने की तैयारी में था। टीम को P की तलाश थी, लेकिन इस P के संबंध में मिली जानकारी के आधार पर ही टीम पीयूष जैन के घर पहुंच गई थी। बता दें कि अखिलेश यादव आज कन्नौज के दौरे पर हैं और उन्हें पम्मी के घर ही जाना था।

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User