कानपुर में बढ़ रहा है ज़ीका वायरस का संक्रमण मिले नए मरीज़

State-news, rajyo-se, news-asr, uttar-pradesh, uttarpradesh-news, health, health-news, कानपुर में बढ़ रहा है ज़ीका वायरस का संक्रमण मिले नए मरीज़

Nov 08, 2021 - 03:26
Updated: 5 years ago
0 42
कानपुर में बढ़ रहा है ज़ीका वायरस का संक्रमण मिले नए मरीज़

चिंता जनक खबर - उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 13 नए मरीजों में जानलेवा जीका वायरस की पुष्टि हुई है। इन सभी नए संक्रमित मरीजों में 6  बच्चे और 3  महिलाएं शामिल हैं। बच्चों की उम्र 14 वर्ष से कम है। लैब टेस्ट में एक मरीज के यूरिन की जांच में जीका की पुष्टि हुई है।

इसके साथ में कानपुर नगर में कुल मरीजों की संख्या 79 पहुंच गई है। सभी संक्रमित पूर्व में पए मरीज मरीजों के मोहल्ले या उनके घर के आसपास 400 मीटर दायरे में रहने वाले हैं। इसके बाद अब स्क्रीनिंग और सैम्पल लेने का अभियान सघन कर दिया गया है। 

डी एम विशाख जी. अय्यर ने बताया  कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगरानी और वायरस की जांच के लिये घर—घर जाकर नमूने लेना सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये हैं।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जीका वायरस का प्रकोप फैलने से रोकने के लिये त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह के मुताबिक पॉजिटिव आए मरीजों की काटैक्ट ट्रेसिंग टीम रिपोर्ट बना रही है। अभी कोई मरीज गम्भीर नहीं है। हालांकि जरूरत पड़ने और बच्चों की संख्या अधिक होने पर बाल रोग विशेषज्ञों की निगरानी में उन्हें रखा जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User