योगी सरकार के मंत्री की यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल परीक्षा में लगा दी गई ड्यूटी- जानिए मामला

प्रदेश सरकार में मंत्री और पेशे से शिक्षक डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु की यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल परीक्षा में ड्यूटी लगा दी गई. इसको लेकर लगातार चर्चाएं भी हो रही हैं.

Jan 22, 2023 - 12:34
0 46
योगी सरकार के मंत्री की यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल परीक्षा में लगा दी गई ड्यूटी- जानिए मामला

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री की  एंग्जाम में ड्यूटी लगा दी गई है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार में मंत्री और पेशे से शिक्षक डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु की यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल परीक्षा में ड्यूटी लगा दी गई. इसको लेकर लगातार चर्चाएं भी हो रही हैं. हालांकि, मंत्री जी परीक्षा कराने नहीं पहुंचे.

सवाल ये भी है कि ये ड्यूटी किसने लगाई और क्यों?
आपको बता दें कि मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु की ड्यूटी अयोध्या के मनोहर लाल मोती लाल इंटर कॉलेज में होने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम में लगाई गई है. फिलहाल, वह एग्जाम टाल दिया गया है.
आपको बता दें कि दया शंकर मिश्रा 'दयालु' भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता हैं. 2022 को यूपी विधानसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल से आने वाले भाजपा नेता दया शंकर मिश्रा 'दयालु' को इस बार योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. दरअसल, योगी कैबिनेट में उन्हें राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक वह साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे.

बता दें कि उन्हें वाराणसी जिले से ब्राह्मणों का बड़ा चेहरा माना जाता है. सबसे पहले बीजेपी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें पूर्वांचल विकास बोर्ड में उपाध्यक्ष बनाया. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  2022 के बाद उन्हें योगी सरकार में मंत्री पद देकर उनकी जिम्‍मेदारियों में इजाफा किया गया है. आपको बता दें कि सरकार में ये मंत्री वाराणसी के डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य भी रह चुके हैं.  

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 8
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User