ऐसा क्या कहा अखिलेश यादव ने कि BJP सांसद सुब्रत पाठक ने बोला- आप वोदका पीना छोड़ दें बुद्धि ठीक रहेगी

इटावा सफारी पार्क के भ्रमण पर पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “ जो शख्स सदन में पान और खैनी खा करके भाग लेने जाता हो उससे विकास की उम्मीद क्या की जा सकती है।” इसके बाद सुब्रत पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि पान, सुपारी और कत्था का प्रयोग पूजा में होता है. मैं पान खाता हूं. लेकिन अखिलेश यादव जी को वोदका छोड़ देना चाहिए, इससे बुद्धि ठीक रहेगी.

Dec 10, 2022 - 10:32
0 66
ऐसा क्या कहा अखिलेश यादव ने कि BJP सांसद सुब्रत पाठक ने बोला- आप वोदका पीना छोड़ दें बुद्धि ठीक रहेगी

कन्नौज से भारतीय जनता पार्टी सांसद सुब्रत पाठक पर सीधा हमला बोलते हुये समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि खैनी और पान खाकर लोकतंत्र के मंदिर में प्रवेश करने वाले शख्स से क्षेत्रीय जनता विकास की उम्मीद नहीं कर सकती है। मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में पत्नी डिंपल यादव की जीत के बाद इटावा सफारी पार्क के भ्रमण पर पहुंचे यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “ जो शख्स सदन में पान और खैनी खा करके भाग लेने जाता हो उससे विकास की उम्मीद क्या की जा सकती है।”

सपा मुखिया ने बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक का बिना नाम लिए कहा कि जो पान भरकर लोकसभा में कन्नौज और उसके आसपास के विकास की बात नहीं कर सकते। जब वो मुंह में इतना मसाला भर लेंगे तो वो कन्नौज के लिये विकास क्या मांगेंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि इटावा में उनकी बहुत रिश्तेदारी है। इटावा वाले लोग जानते होंगे कि सपा ने कितना विकास यहां कराया है।

अब इसके बाद सुब्रत पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि पान, सुपारी और कत्था का प्रयोग पूजा में होता है. मैं पान खाता हूं. लेकिन अखिलेश यादव जी को वोदका छोड़ देना चाहिए, इससे बुद्धि ठीक रहेगी. उन्होंने कहा कि जब वे सांसद थे तो कौन सा मुद्दा उन्होंने संसद में उठाई वे इस बात को साफ़ कर दें। 

अखिलेश यादव ने इस दौरान उन लोगों को शुक्रिया अदा किया जिन लोगों ने सपा को जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि अपना बहुमूल्य वोट देकर के नेता जी को सच्ची श्रद्धाजंलि दी है। भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य के उपचुनाव में धनबल के आरोप पर अखिलेश ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि आप लोग भी इटावा के हैं। मुझसे बेहतर जानते होंगे कि यहां के कामकाज में पैसा कौन कमा रहा है।

उदी मोड़ से जो ट्रक आ रहे होंगे उन पर वसूली कौन कर रहा होगा। कुछ दिन पहले बड़े पैमाने पर ट्रक पकड़े गए थे जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के लोग अब ऊंट से चंबल नदी से बालू का खनन करा रहे हैं।

उन्होने कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रसपा का विलय सपा में हो चुका है और जल्द ही शिवपाल सिंह यादव को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 5
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User