यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, सीएम योगी और मायावती ने डाला वोट

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों में मतदान जारी है। इन जिलों में 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे है। 

May 04, 2023 - 03:47
0 48
यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, सीएम योगी और मायावती ने डाला वोट

यूपी प्रदेश में आज निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में प्रदेश के 9 मंडलों के 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। पहले फेज में 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका परिषद और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। पिछले चुनाव में 10 नगर निगम की सभी दस सीटें बीजेपी ने जीती थीं।

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों में मतदान जारी है। इन जिलों में 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे है। 

चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पहले दौर में ही पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी और सीएम योगी के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर दोनों ही जगहों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। 2017 के निकाय चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय था, लेकिन बीजेपी का पलड़ा भारी रहा।

लखनऊ में वोट डालने पहुंची बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा, "हमारी पार्टी इस चुनाव को बिना किसी दूसरी पार्टी के समर्थन के अकेले लड़ रही है। हमें उम्मीद है कि हमारी पार्टी को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा और हमें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मैं चाहती हूं कि राज्य के सभी नागरिक इस चुनाव में अपना वोट डालें।"

What's Your Reaction?

Like Like 32
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 2
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User