UP पुलिस के सिपाही ने मांगी छुट्टी, साहब मुश्किल से रिश्ता आया है, शादी के लिए लड़की देखनी है: छुट्टी मांगने का अनोखा तरीका

सिपाही ने सीओ सिटी से कहा साहब मुझे शादी के लिए लड़की देखनी है, छुट्टी दे दो। बड़ी मुश्किल से एक रिश्ता आया है। शादी के लिए आयु भी अंतिम सीढ़ियों पर है। कादरीगेट थाने में तैनात सिपाही राघव चतुर्वेदी ने सीओ सिटी को प्रार्थनापत्र दिया कि उसके पिता भी पुलिस विभाग में तैनात हैं। पुलिस कर्मियों के बच्चों के शादी के रिश्ते न के बराबर आते हैं। नौकरी लगे तीन वर्ष हो गए हैं। 

Sep 09, 2023 - 22:04
0 2.1k
UP पुलिस के सिपाही ने मांगी छुट्टी, साहब मुश्किल से रिश्ता आया है, शादी के लिए लड़की देखनी है: छुट्टी मांगने का अनोखा तरीका

कानपुर के फर्रुखाबाद में सिपाही ने सीओ सिटी से कहा साहब मुझे शादी के लिए लड़की देखनी है, छुट्टी दे दो। बड़ी मुश्किल से एक रिश्ता आया है। शादी के लिए आयु भी अंतिम सीढ़ियों पर है। 

कादरीगेट थाने में तैनात सिपाही राघव चतुर्वेदी ने सीओ सिटी को प्रार्थनापत्र दिया कि उसके पिता भी पुलिस विभाग में तैनात हैं। पुलिस कर्मियों के बच्चों के शादी के रिश्ते न के बराबर आते हैं। नौकरी लगे तीन वर्ष हो गए हैं। 

चंद रोज पहले पिता ने फोन पर बताया कि शादी का रिश्ता आया है। लड़की देखने चलना है। शादी की उम्र भी निकली जा रही है। ऐसे में पांच दिन का अवकाश देने की मांग की। 

सिपाही के छुट्टी मांगने का अनोखा तरीका देख सीओ सीएल स्वीकृत कर दी। इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि समय-समय पर जरूरतमंद दरोगा व सिपाहियों को छुट्टी दी जाती है। छुट्टी देने में कोई समस्या नहीं है।

पढ़िए पूरा लेटर -

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 10
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User