Sasur Bahu love story: 6 महीने की पोती को छोड़ बेटे की पत्नी के साथ भागा बाप

एक शख्स अपने बेटे की पत्नी के साथ घर छोड़कर भाग गया। जबकि शख्स की एक 6 महीने की पोती भी है जिसे उसने घर पर ही छोड़ दिया और उपनी बहु के साथ भाग निकला। जब यह बात शख्स के बेटे पवन वैरागी को पता चली तो उसने अपने पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है।

Mar 06, 2023 - 22:39
0 151
Sasur Bahu love story: 6 महीने की पोती को छोड़ बेटे की पत्नी के साथ भागा बाप

दुनिया में ऐसी कई घटनाएं होती हैं जो रिश्तों को शर्मशार कर देती हैं। ऐसी खबरें अक्सर हम न्यूजपेपर, टीवी और वेबसाइट्स पर पढ़ते हैं। हाल में ही एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां पर एक ससुर अपनी बहु को लेकर भाग गया है। मामला राजस्थान के बूंदी के सिलोर गांव का बताया जा रहा है। 
जहां एक शख्स अपने बेटे की पत्नी के साथ घर छोड़कर भाग गया। जबकि शख्स की एक 6 महीने की पोती भी है जिसे उसने घर पर ही छोड़ दिया और उपनी बहु के साथ भाग निकला। जब यह बात शख्स के बेटे पवन वैरागी को पता चली तो उसने अपने पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है।
पवन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भाग गए हैं। उसने अपनी पत्नी को निर्दोष बताया है। पवन ने यह भी बताया कि उसके पिता गलत कामों में लिप्त हैं। और वह घर से भागते वक्त पवन की मोटरसाइकिल भी चुरा ले गए। 
पवन ने अपने पिता पर यह भी आरोप लगाया कि वह इससे पहले भी उसकी पत्नी के साथ गलत हरकतें कर चुका है। उसकी पत्नी बहुत सीधी है इसलिए उसका पिता उसे डरा धमका कर रखता है। पवन ने बताया कि वह मजदूरी करता है इसलिए ज्यादा तौर पर वह घर से बाहर ही रहता है। 
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि थाने में पवन वैरागी द्वारा अपने पिता पर उसकी पत्नी को लेकर भागने की शिकायत दर्ज करवाया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोनों ससुर-बहु की तलाश जारी है। 
बता दे कि इससे पहले भी राजस्थान से एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां पर एक दमाद अपनी सास को लेकर उसके घर से भाग गया था। दमाद ने अपने ससुर को नशे में धुत्त कर के अपनी सास को लेकर भाग निकला था। जिसके बाद पुलिस कई दिनों तक उसकी तलाश करती रही।
 

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 4
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 5
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User