पेट्रोल पर टैक्‍स घटा, आज से डीजल पर 8.5 रुपये बढ़ गई एक्‍सपोर्ट ड्यूटी, जानिए क्‍या होगा असर 

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीजल के एक्‍सपोर्ट पर 8.50 रुपये/लीटर टैक्‍स बढ़ाया गया है, जबकि जेट फ्यूल के एक्‍सपोर्ट पर 7.50 रुपये प्रति लीटर टैक्‍स बढ़ाया गया है.  वहीं पेट्रोल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्‍स में 1.50 रुपये की कटौती की गई है. नई दरें आज 16 जुलाई, गुरुवार से लागू हो गई हैं. 

Jul 16, 2026 - 09:36
0 7
पेट्रोल पर टैक्‍स घटा, आज से डीजल पर 8.5 रुपये बढ़ गई एक्‍सपोर्ट ड्यूटी, जानिए क्‍या होगा असर 

क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच एक बार फिर सरकार ने डीजल और जेट फ्यूल के एक्‍सपोर्ट पर लगने वाला विंडफॉल टैक्‍स बढ़ा दिया है. हालांकि पेट्रोल के एक्‍सपोर्ट पर लगने वाला टैक्‍स कम कर दिया है. 


वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीजल के एक्‍सपोर्ट पर 8.50 रुपये/लीटर टैक्‍स बढ़ाया गया है, जबकि जेट फ्यूल के एक्‍सपोर्ट पर 7.50 रुपये प्रति लीटर टैक्‍स बढ़ाया गया है.  वहीं पेट्रोल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्‍स में 1.50 रुपये की कटौती की गई है. नई दरें आज 16 जुलाई, गुरुवार से लागू हो गई हैं. 


सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी को केंद्र ने 8.5 रुपये/लीटर से बढ़ाकर 15.5 रुपये/लीटर कर दिया है. 

जेट फ्यूल यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैक्स को 7.5 रुपये/लीटर से बढ़ाकर 14.5 रुपये/लीटर कर दिया गया है.

वहीं, पेट्रोल पर लगने वाली एक्‍सपोर्ट ड्यूटी को सरकार ने 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यानी इसे डेढ़ रुपये कम किया है. 


सरकार, तेल कंपनियों पर ये विंडफॉल टैक्‍स लगाती है. पेट्रोल, डीजल या जेट फ्यूल एक्‍सपोर्ट करने पर तेल कंपनियों को ये टैक्‍स सरकार को देना होता है. केंद्र सरकार ने मार्च में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद पेट्रोलियम उत्पादों के एक्‍सपोर्ट पर ये विशेष टैक्‍स लगाया था और तब से हर पखवाड़े इसकी समीक्षा की जा रही है. शुरुआत में डीजल और एटीएफ पर शुल्क लगाया गया था, जबकि मई में पेट्रोल पर भी ये लागू किया गया.


केंद्र ने 1 जुलाई को भी पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल पर विंडफॉल टैक्‍स में बदलाव किया था. केंद्र ने डीजल के एक्सपोर्ट पर SAED यानी विशेष अतिरिक्त एक्‍सोर्ट ड्यूटी घटाकर 8.5 रुपये/लीटर कर दिया था, जो कि 1 जुलाई से पहले 14 रुपये/लीटर था. 


वहीं, एटीएफ यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर शुल्क 12.5 रुपये/लीटर से घटाकर 7.5 रुपये/लीटर कर दिया गया है. दूसरी ओर पेट्रोल के एक्‍सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्‍स को 1.5 रुपये/लीटर से बढ़ाकर 4 रुपये/लीटर कर दिया गया था. अब फिर से डेढ़ रुपये/लीटर टैक्‍स रेट बढ़ाने पर दरें 1 जुलाई के पहले वाले स्‍तर पर आ गई हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User