No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी? पीएम मोदी 10 को देंगे जवाब

अविश्वास प्रस्ताव पर 9 अगस्त (बुधवार) को भी दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चर्चा होगी. बुधवार को ही गृह मंत्री अमित शाह अविश्वास प्रस्ताव पर बयान दे सकते हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी निश्चित रूप से बोलेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक आज सदन में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी भी बहस की शुरुआत कर सकते हैं।

Aug 08, 2023 - 09:09
0 27
No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी? पीएम मोदी 10 को देंगे जवाब

केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदन लोकसभा (Loksabha) और राज्यसभा (Rajyasabha) से दिल्ली सर्विस बिल पास करा लिया है. अब 8 अगस्त यानी मंगलवार से विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) पर चर्चा होगी. लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी, जो शाम 7 बजे तक चलेगी. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं. 10 अगस्त को पीएम मोदी (PM Narendra Modi) अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी निश्चित रूप से बोलेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक आज सदन में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी भी बहस की शुरुआत कर सकते हैं। विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को पिछले सप्ताह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था।

अविश्वास प्रस्ताव पर 9 अगस्त (बुधवार) को भी दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चर्चा होगी. बुधवार को ही गृह मंत्री अमित शाह अविश्वास प्रस्ताव पर बयान दे सकते हैं. इस दौरान वह मणिपुर के हालात पर विस्तार से सरकार का पक्ष रखेंगे. इसके बाद 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे फिर से चर्चा शुरू होगी और शाम 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे. फिर इस प्रस्ताव पर मतदान होगा.

अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय तय किया गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के लिए करीब 6 घंटे 41 मिनट और कांग्रेस पार्टी के लिए करीब एक घंटे 15 मिनट का समय तय किया गया है। वहीं, युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी), शिवसेना, जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू), बीजू जनता दल (बीजेडी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) को कुल 2 घंटे का समय दिया गया है। वहीं, अन्य छोटे दलों और निर्दलीय सांसदों के लिए 1 घंटा 10 मिनट की समय सीमा तय की गई है।

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने संसदीय दल की बैठक बुलाई है। बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद के निचले सदन में मंगलवार और बुधवार यानी 8 और 9 अगस्त को बहस होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 10 अगस्त को जवाब देंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User