लखनऊ में मामूली विवाद में महिला ने स्टोर मालिक को जड़े इतने थप्पड़ कि तुरंत हुई मौत

लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र के रिवर बैंक इलाके की है जहां जनरल स्टोर मालिक शफीक रजा की मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि शबनम नाम की महिला ने दुकानदार पर थप्पड़ों की बारिश कर दी. महिला द्वारा थप्पड़ जड़ने के बाद 42 साल के शफीक रजा बेहोश होकर गिर पड़े. लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Dec 29, 2022 - 11:33
0 77
लखनऊ में मामूली विवाद में महिला ने स्टोर मालिक को जड़े इतने थप्पड़ कि तुरंत  हुई मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि लखनऊ में जरा सी बात पर हुए मामूली विवाद के बाद स्टोर मालिक और एक महिला के बीच झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया महिला ने स्टोर मालिक को थप्पड़ जड़ दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

यह दर्दनाक घटना लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र के रिवर बैंक इलाके की है जहां  जनरल स्टोर मालिक शफीक रजा की मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि शबनम नाम की महिला ने दुकानदार पर थप्पड़ों की बारिश कर दी.

महिला द्वारा थप्पड़ जड़ने के बाद 42 साल के शफीक रजा बेहोश होकर गिर पड़े. लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक शुरुआती तौर पर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट लग रहा है. 

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद इस्लाम की मानें तो उनके भाई और महिला शबनम में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि महिला हाथापाई पर उतर आई.

मृतक शफीक रजा के भाई ने कहा कि महिला द्वारा की गयी हाथापाई से उनके भाई को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गयी. मृतक के भाई ने बताया कि घटना के बाद से महिला और उसका पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर रात को ही फरार हो गए.

इसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर वजीरगंज के रिवर बैंक चौकी इंचार्ज अशोक सिंह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गए. वजीरगंज थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करके आगे की कानूनी  कार्रवाई की जा रही है. 

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 1
Wow Wow 3
Sad Sad 4
Angry Angry 7
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User