ICSE ISC Result 2023: 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने लड़को से बाज़ी मारी

ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में कुल 98,505 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए, जिनमें से 96.93 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. आईएससी रिजल्ट 2023 में 98.01 फीसदी लड़कियां और 95.96 फीसदी लड़के पास हुए हैं. ICSE 10वीं के रिजल्ट की बात करें तो कुल 98.94% स्टूडेंट पास हुए हैं. वहीं 10वीं में 99.21 फीसदी लड़कियां और 98.71 फीसदी लड़के पास हुए हैं.

May 14, 2023 - 11:24
0 65
ICSE ISC Result 2023: 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने लड़को से बाज़ी मारी

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, CISCE ने आज 14 मई को ICSE, ISC Result 2023 की घोषणा कर दी है. CISCE कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया है. CISCE की आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org और ciseresults.in हैं. 

ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में कुल 98,505 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए, जिनमें से 96.93 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. आईएससी रिजल्ट 2023 में 98.01 फीसदी लड़कियां और 95.96 फीसदी लड़के पास हुए हैं. ICSE 10वीं के रिजल्ट की बात करें तो कुल 98.94% स्टूडेंट पास हुए हैं. वहीं 10वीं में 99.21 फीसदी लड़कियां और 98.71 फीसदी लड़के पास हुए हैं.

ICSE परीक्षा 63 लिखित विषयों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें से 21 भारतीय भाषाएं हैं, 14 विदेशी भाषाएं हैं और 2 शास्त्रीय भाषाएं हैं.
आईएससी परीक्षा 47 लिखित विषयों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें से 12 भारतीय भाषाएं हैं, 3 विदेशी भाषाएं हैं और 1 शास्त्रीय भाषा है.

Class 10 Results 2023: रीजन वाइज रिजल्ट
नॉर्थ: 98.65%
ईस्ट: 98.47%
वेस्ट: 99.81%
साउथ: 99.69%

ISC Results 2023: रीजन वाइज रिजल्ट
नॉर्थ: 96.51%
ईस्ट: 96.63%
वेस्ट: 98.34%
साउथ: 99.20%

ICSE Class 10 toppers 2023
रुशील कुमार
अनन्या कार्तिक
श्रेया उपाध्याय
अद्वय सरदेसाई
यश मनीष भसीन
तनय सुशील शाह
हिया संघवी
अविशी सिंह
संबित मुखोपाध्याय

ISC 12th Toppers 2023
रिया अग्रवाल
इप्शिता भट्टाचार्य
मोहम्मद आर्यन तारिक
सुभम कुमार अग्रवाल
मान्या गुप्ता

कक्षा 10 या आईसीएसई की परीक्षा 27 फरवरी, 2023 को शुरू हुई और 29 मार्च, 2023 को खत्म हुईं. कक्षा 12 या आईएससी की परीक्षा 13 फरवरी, 2023 से अंग्रेजी के पेपर I के साथ शुरू हुईं. परीक्षा की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 थी. पेपर पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स को अलग से 15 मिनट का समय दिया गया था.

इस साल 10वीं, 12वीं क्लास के लिए लगभग 2.5 लाख स्टूडेंट्स सीआईएससीई परीक्षा में शामिल हुए. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी देखे जा सकते हैं. डायरेक्ट लिंक, पास प्रतिशत, टॉपर्स की पूरी डिटेल यहां दी जाएगी. 

What's Your Reaction?

Like Like 38
Dislike Dislike 0
Love Love 18
Funny Funny 5
Wow Wow 15
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User