"मुझे नूपुर शर्मा को मारने का जिम्मा मिला था"- बोला यूपी में पकड़ा गया जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान से जुड़ा आतंकी

एडीजी-कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सहारनपुर जिले में गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडा कला गांव के 25 वर्षीय मोहम्मद नदीम को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। बयान में दावा किया गया है कि नदीम ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसे जैश-ए-मोहम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान के आतंकी ने नूपुर शर्मा की हत्या करने का जिम्मा दिया था।

Aug 12, 2022 - 21:41
0 97
"मुझे नूपुर शर्मा को मारने का जिम्मा मिला था"- बोला यूपी में पकड़ा गया जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान से जुड़ा आतंकी

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े एक कथित आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। सूबे के एडीजी-कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सहारनपुर जिले में गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडा कला गांव के 25 वर्षीय मोहम्मद नदीम को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। बयान में दावा किया गया है कि नदीम ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसे जैश-ए-मोहम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान के आतंकी ने नूपुर शर्मा की हत्या करने का जिम्मा दिया था।

ATS का कहना है कि सूचना मिली थी कि गांव कुंडाकलां, थाना गंगोह सहारनपुर में एक युवक जेईएम और टीटीपी की विचारधारा से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा है। जिसके बाद युवक को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। 8 अगस्त को ATS ने नदीम और उसके भाई तैमूर को पकड़कर ले गई थी। तैमूर भी अभी ATS की गिरफ्त में है।

जांच पड़ताल में पता चला है कि आतंकी की पाकिस्तान में दो बुआ रहती हैं। यह रिश्तेदारी की आड़ में ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान जाना चाहता था। नदीम के पांच भाई और दो बहनें हैं। पढ़ा-लिखा नहीं है। पूरा परिवार किसान है।नदीम मूलरूप से सरसावा के गांव ढिक्का कला का रहने वाला है। उसके पास 50 बीघा कृषि भूमि है।

नदीम के पास से पुलिस ने एक मोबाइल, दो सिम और विभिन्न प्रकार का बम बनाने का ट्रेनिंग मैन्युअल बरामद किया है। उसके खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में यूएपीए समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रशांत कुमार ने बताया कि नदीम नदीम जैश-ए-मोहम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान से प्रभावित होकर फियादीन हमले की तैयारी कर रहा था। उनके मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद नदीम के पास से बरामद मोबाइल फोन की शुरुआती जांच में पुलिस को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से चैट और वॉइस मैसेज भी मिले।

इससे पहले, आजमगढ़ से ATS ने ISIS आतंकी सबाउद्दीन आजमी को नौ अगस्त को गिरफ्तार किया था। ATS के मुताबिक, सबाउद्दीन की साजिश स्वतंत्रता दिवस के पहले धमाके की थी। सबाउद्दीन ISIS के रिक्रूटर से सीधे संपर्क में था। ATS ने उससे IED बनाने का सामान भी बरामद किया था।मदरसा छात्र फारूख देवबंद में रहकर लगातार आतंकी संगठन ISIS के वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ा था। वह आतंकियों से दिशा निर्देश ले रहा था। NIA और UP ATS की टीम 31 जुलाई को सुबह करीब 4 बजे देवबंद पहुंची थी। मदरसे में छापेमारी कर युवक फारूख को हिरासत में लिया था। देवबंद के मदरसे में रह रहे बेंगलुरु के छात्र फारूख से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फारूख कई भाषाओं का जानकार है। वह आतंकी साहित्य का अनुवाद किया करता था।

बता दें कि बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा हजरत पैगंबर पर कथित विवादित टिप्पणी के बाद सुर्खियों में आई थीं। देश के कई हिस्सों से नूपुर शर्मा का समर्थन करने की वजह से लोगों पर हमले की खबर सामने आई है। उदयपुर का कन्हैयालाल हत्याकांड और अमरावती का उमेश कोल्हे हत्याकांड कई दिनों तक अखबारों की सुर्खियां बना था। वहीं, नूपुर शर्मा की हत्या के इरादे से सीमा पार कर आया एक पाकिस्तानी शख्स भी बीएसएफ के हतथे चढ़ा था। ऐसे में नदीम का भी नूपुर की हत्या के मकसद से पकड़े जाना काफी चिंताजनक है।

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User