प्रेमी संग होटल के कमरे में इश्क़ लड़ा रही पत्नी को रंगे हाथ पति ने पकड़ा- किया वीडियो रिकॉर्ड

बीएसएफ से सेवानिवृत असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर अपने कुछ साथियों के साथ होटल पहुंचे. पति सुधीर ने अपनी पत्नी को आर्मी में पदस्थ व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा. पति को होटल में देखकर पत्नी हड़बड़ा गई और होटल में हंगामा मच गया. पति सुधीर और उसके साथियों ने महिला और आर्मी जवान की वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली.

Jan 11, 2023 - 21:00
0 192
प्रेमी संग होटल के कमरे में इश्क़ लड़ा रही पत्नी को रंगे हाथ पति ने पकड़ा- किया वीडियो रिकॉर्ड

पत्नी की बेवफाई और ब्लैकमेलिंग का यह सनसनीखेज मामला मामला उत्तराखंड के रुड़की का है. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध हैं. उसके पास पत्नी के दूसरे लोगों के साथ भी पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो हैं.बीएसएफ के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में रंग हाथों पकड़ लिया. महिला का प्रेमी भी आर्मी में पदस्थ बताया जा रहा है. बुधवार को रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट अपने साथ कुछ लोगों को लेकर होटल पहुंचा और दोनों को धर दबोचा. इसके बाद काफी समय तक होटल में हंगामा होता रहा.

जानिए पूरा मसला है क्या - दरअसल, रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में बुधवार सुबह हाई-प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला. बीएसएफ से सेवानिवृत असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर अपने कुछ साथियों के साथ होटल पहुंचे. यहां पति सुधीर ने अपनी पत्नी को आर्मी में पदस्थ व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा. पति को होटल में देखकर पत्नी हड़बड़ा गई और होटल में हंगामा मच गया. पति सुधीर और उसके साथियों ने महिला और आर्मी जवान की वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली.

इसके बाद होटल में काफी समय तक हाई-प्रोफाइल हंगामा चला. पति ने पत्नी के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए. वहीं, पत्नी सुधीर से उलझती रही. पकड़ा गया व्यक्ति और सुधीर के बीच जमकर गहमा-गहमी हुई. पीड़ित पति सुधीर का कहना है पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध हैं. जब मैंने इसका विरोध किया, तो पत्नी ने मुझे झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रही थी. आज मैंने उसे रंग हाथ पकड़ लिया है. सुधीर ने यह भी बताया कि उसके पास पत्नी के कई सारे वीडियो हैं, जिनमें वह दूसरे मर्दों के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रही है.

सुधीर का कहना है कि उसकी साल 2017 में महिला से शादी हुई थी. इसके बाद विवाद ज्यादा बढ़ने के कारण वह अलग रहने लगा था. उसका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. इसके बाद पत्नी कई लोगों से नाजायज संबंध बनाती रही है. मानसिक तनाव और पत्नी झूठे के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी के कारण साल 2022 में नौकरी से रिजाइन दे दिया था.

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 6
Wow Wow 2
Sad Sad 3
Angry Angry 8
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User