पुलिस कस्टडी से फरार 50 हजार का इनामी गैंगस्टर विनय श्रोतिया एनकाउंटर में हुआ ढेर

सुबह तड़के की मुठभेड़ में विनय के सीने में गोली लगी. गैंगस्टर को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक बदमाश की पहचान कुख्यात अपराधी विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा पुत्र दिनेश श्रोतिया निवासी रूपसपुर, थाना लाइनपार, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है.

Jan 11, 2023 - 12:37
0 61
पुलिस कस्टडी से फरार 50 हजार का इनामी गैंगस्टर विनय श्रोतिया एनकाउंटर में हुआ ढेर

ताजनगरी आगरा में एसटीएफ के साथ मंगलवार आधी रात बदमाश विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया. ये बदमाश  फिरोजाबाद और आगरा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. गैंगस्टर पर 43 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. इस कुख्यात अपराधी द्वारा एक संगठित सक्रिय गिरोह बनाया हुआ था, जिसके द्वारा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. आगरा दीवानी परिसर से  छह महीने पहले फरार हो गया था और इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. 

बता दे आज तड़के बुधवार को सिकंदरा क्षेत्र में गांव अकबर रोड पर एसटीएफ और सिकंदरा पुलिस ने उसे घेर लिया था. घेराबंदी के दौरान उस ने पुलिस पर गोली चलाई. जवाबी कार्रवाई में उसके गोली लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई। उसका एक साथी कोहरे में फरार हो गया.

गौरतलब है कि फिरोजाबाद के लाइन पार थाना क्षेत्र के गैंगस्टर विनय श्रोतिय 13 जुलाई 2022 को दीवानी कोर्ट में पेशी के दौरान अपने साथियों की बाइक पर बैठकर फरार हो गया था. जिसके बाद से ही पुलिस के साथ एसटीएफ गैंगस्टर की तलाश में लगी हुई थी. मगर, वह हाथ नहीं आ रहा था. जिसके बाद पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था.

बता दे आज सुबह तड़के की मुठभेड़ में विनय के सीने में गोली लगी. गैंगस्टर को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक बदमाश की पहचान कुख्यात अपराधी विनय श्रोतिया उर्फ विनय शर्मा पुत्र दिनेश श्रोतिया निवासी रूपसपुर, थाना लाइनपार, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वो हुलिया बदलकर घूम रहा था. उसकी तलाश में पुलिस ने खूब टीमें दौड़ाईं, लेकिन सफलता नहीं मिली.

इस कुख्यात अपराधी द्वारा एक संगठित सक्रिय गिरोह बना रखा है, जिसके द्वारा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसके ऊपर जनपद फिरोजाबाद, आगरा में हत्या के प्रयास और लूट जैसी गंभीर घटनाओं के 43 से भी अधिक अभियोग पंजीकृत हैं.  इस कुख्यात अपराधी पर थाना न्यू आगरा, जनपद आगरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 237/2022 धारा 223/224/225/332 भादवि में वांछित होने के कारण पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा द्वारा रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित किया  था. 

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 4
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User