पति को वश में कैसे करें- शादीशुदा महिलाये सबसे ज्यादा Google पर क्या सर्च करती है

गूगल की हिस्ट्री और सर्च रिजल्ट्स को लेकर सालाना ऐसी रिपोर्ट्स सामने आती हैं जो ये बताती हैं कि साल भर में सबसे ज्यादा सर्च किस टॉपिक पर किए गए। कई ऐसी स्टडीज सामने आई हैं जिनमें पता चला है कि गूगल पर शादीशुदा महिलाएं सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं. आइए जानते हैं कि शादीशुदा महिलाएं आखिर गूगल पर क्या सर्च करती हैं, उनके सवाल किस तरह के होते हैं।

Sep 02, 2022 - 12:46
0 199
पति को वश में कैसे करें- शादीशुदा महिलाये सबसे ज्यादा Google पर क्या सर्च करती है

गूगल पर कितनी अजीबो-गरीब चीज़ें सर्च की जाती हैं इसके बारे में तो आप जानते ही होंगे। आजकल गूगल हमारी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है। जो भी चीज़ समझ ना आए उसके लिए तुरंत गूगल कर लिया जाए। पर क्या आप जानते हैं कि गूगल की हिस्ट्री और सर्च रिजल्ट्स को लेकर सालाना ऐसी रिपोर्ट्स सामने आती हैं जो ये बताती हैं कि साल भर में सबसे ज्यादा सर्च किस टॉपिक पर किए गए। ये अलग-अलग कैटेगरीज और देश के हिसाब से बनाई जाती है और इसमें कई लिस्ट्स शामिल होती हैं। 

कई ऐसी स्टडीज सामने आई हैं जिनमें पता चला है कि गूगल पर शादीशुदा महिलाएं सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं. आइए जानते हैं कि शादीशुदा महिलाएं आखिर गूगल पर क्या सर्च करती हैं, उनके सवाल किस तरह के होते हैं। 

सबसे ज्यादा सर्च करने की अगर बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार शादीशुदा महिलाओं की सबसे ज्यादा सर्च होती है उनके पति से जुड़ी। 

-    पति को क्या ज्यादा पसंद है

-   पति को वश में कैसे करें

-   पति का दिल कैसे जीतें

-   पति को खुश कैसे रखें

गूगल के डेटा के हिसाब से शादीशुदा महिलाएं सबसे ज्यादा ये सर्च करती हैं कि अपने पति को अपनी मुट्ठी में करके कैसे रखें, उन्हें 'जोरू का गुलाम' कैसे बनाएं।  उन्हें यह भी पता करना है कि उनके पति को क्या पसंद है, उनकी चॉइस क्या है और उन्हें क्या चीजें पसंद नहीं हैं।  गूगल पर ये सवाल भी काफी बार पूछा जाता है कि शादीशुदा महिलाएं अपने पति का दिल कैसे जीतें, उन्हें किस तरह खुश करें. पत्नियां जानना चाहती हैं कि उन्हें अपने परिवार को बढ़ाने का फैसला कब लेना चाहिए और बच्चा पैदा करने का सही समय क्या हो सकता है। अब ये को कुछ अनोखी सी बात है कि महिलाएं अपने पति को अपने इशारों पर कैसे चलाना है ये सर्च करने जा रही हैं। 

आपको जिन सवालों के बारे में बताया है, उनके अलावा भी कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनके बारे में महिलाएं शादी के बाद गूगल से पूछती हैं. उन्हें जानना है कि शादी के बाद उन्हें अपने नए परिवार के साथ किस तरह बर्ताव करना चाहिए, अपने ससुराल का हिस्सा वो कैसे बन सकती हैं।  जो महिलाएं शादी के बाद काम करती हैं, वो गूगल से पूछती हैं कि उन्हें अपना खुद का बिजनेस शादी के बाद कैसे चलाना चाहिए और परिवार को बिजनेस के साथ कैसे हैंडल करना चाहिए।   

जहां तक सर्च रिजल्ट्स की बात है तो कुछ और चीज़ें हैं जो इस लिस्ट का हिस्सा बनी हैं। जैसे- 

-    फैमिली प्लानिंग कब करनी चाहिए

-   बच्चे को पैदा करने का सही समय क्या है

-   फैमिली प्लानिंग के लिए कितना समय इंतज़ार करना चाहिए

-   पति को बांहों में कैसे भरें

-   शादीशुदा पत्नी अपने पति का दिल कैसे जीत सकती है 

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User