अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी लड़के को लड़की ने 15 जूते मारे, हापुड़ में पंचायत के फरमान 

लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में पंचायत ने ये तुगलकी फरमान सुनाया. फिर लड़की ने लड़के को सबके सामने तड़ातड़ 15 जूते मारे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्षेत्र के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Apr 07, 2026 - 10:27
Updated: 4 months ago
0 128
अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी लड़के को लड़की ने 15 जूते मारे, हापुड़ में पंचायत के फरमान 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक मामला सामने आया है. यहां पंचायत के फरमान के बाद लड़की ने अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी को सरेआम 15 बार जूते मारे. 

लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में पंचायत ने ये तुगलकी फरमान सुनाया. फिर लड़की ने लड़के को सबके सामने तड़ातड़ 15 जूते मारे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्षेत्र के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. 

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र का है. यहां के एक गांव की रहने वाली युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. युवती का आरोप था कि गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वीडियो दिखाकर जबरन शादी करने का दवाब बनाने लगा. 

युवती ने शिकायत में कहा कि जब उसने शादी से इंकार कर दिया तो आरोपी युवक ने उसकी वीडियो वायरल कर दी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली थी. 

वहीं, इस पूरे मामले पर गांव में पंचायत हुई. पंचायत में मामला गांव का होने के चलते आपसी सुलह और समझौते की बात होने लगी. पंचायत ने युवक को सरेआम युवती द्वारा 15 जूते मारने का तुगलकी फरमान सुनाया. 

युवती ने आरोपी युवक के एक के बाद एक 15 जूते मारे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती आरोपी युवक के चप्पलें मार रही है और युवक हाथ नीचे करके खड़ा हुआ है. इसके बाद युवक को अर्द्धनग्न भी किया गया. बताया जा रहा है इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस को भनक तक नहीं लगी. 

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User