महंगा हुआ गैस स‍िलेंडर; होली से पहले तेल कंपन‍ियों ने द‍िया जेब को झटका, जानिए अब कितने का म‍िलेगा

आम आदमी को होली से पहले महंगाई का एक और झटका लगा है. घरेलू गैस कंपन‍ियों ने लंबे समय बाद घरेलू एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा क‍िया है. राजधानी द‍िल्‍ली में 14.2 क‍िलो वाले घरेलू एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 रुपये हो गई है.

Mar 01, 2023 - 09:20
0 58
महंगा हुआ गैस स‍िलेंडर; होली से पहले तेल कंपन‍ियों ने द‍िया जेब को झटका, जानिए अब कितने का म‍िलेगा

इस महीने घरेलु खर्च बढ़ने वाला है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आम आदमी को होली से पहले महंगाई का एक और झटका लगा है. घरेलू गैस कंपन‍ियों ने लंबे समय बाद घरेलू एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा क‍िया है. राजधानी द‍िल्‍ली में 14.2 क‍िलो वाले घरेलू एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 रुपये हो गई है. अभी तक यह स‍िलेंडर 1053 रुपये में म‍िलता था. नई कीमतें 1 मार्च से प्रभावी हो गई हैं. इससे पहले तेल कंपन‍ियों की तरफ से 6 जुलाई, 2022 को कीमत में इजाफा क‍िया गया था. उस समय भी कंपन‍ियों ने स‍िलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी और यह बढ़कर 1053 रुपये का हो गया था.


प‍िछले कई महीनों से कमर्श‍ियल एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में ग‍िरावट देखी जा रही थी. लेक‍िन इस बाद तेल कंपन‍ियों ने 19 क‍िलो वाले व्‍यावसाय‍िक LPG गैस स‍िलेंडर की कीमत में जबरदस्‍त इजाफा क‍िया है. इस बार कंपन‍ियों ने कीमत में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के साथ ही गैस स‍िलेंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपये पर पहुंच गई है. इससे पहले यह स‍िलेंडर 1769 रुपये में म‍िलता था. 1 जनवरी को इस स‍िलेंडर की कीमत में 25 रुपये की तेजी आई थी.
इससे पहले कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत में प‍िछले कई महीने से ग‍िरावट देखी जा रही थी. 1 मई 2022 को कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत र‍िकॉर्ड 2355.50 पर थी. यह लगातार दूसरा मौका है जब घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत में तेजी आई है। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को भी स‍िलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ था. 

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 3
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User