शादी में रसगुल्ले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी, पुलिस ने शुरू की जाँच

आगरा के एत्मादपुर में देर रात कस्बे के विनायक भवन में खंदौली में शादी में रसगुल्ला को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई। कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Oct 27, 2022 - 11:26
0 116

जानकारी के अनुसार, देर रात कस्बे के विनायक भवन में खंदौली के व्यापारी वाकर के दो बेटे जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान के रहने वाले उस्मान की बेटियों से हो रही थी। 

देर रात रसगुल्ले को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़े में चाकू चलने लगे। चाकू लगने से कई लोग घायल हो गए। बरात में आए 20 साल के सनी पुत्र खलील की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि शाहरुख और शनि समेत कई घायल हैं। 

घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। प्रशिक्षु सीओ सैयद अरीब अहमद ने बताया कि मिठाई को लेकर  विवाद हुआ था। जिसमें तीन लोग घायल हो गए, उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 4
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User