FIFA WC Argentina-SpainFinal: जबरदस्त मुकाबले में स्पेन आर्जेंटीना को 1 - 0 से हरा कर बना विश्व चैंपियन

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेला गया । इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पहुंचे। लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम के लिए यह मुकाबला बेहद भावुक और ऐतिहासिक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप मैच हो सकता है। 2018 को छोड़कर 2002 के बाद से हर वर्ल्ड कप फाइनल का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में हुआ है। इस मैच में भी यही हुवा। 

Jul 20, 2026 - 03:34
0 32
FIFA WC Argentina-SpainFinal: जबरदस्त मुकाबले में स्पेन आर्जेंटीना को 1 - 0 से हरा कर बना विश्व चैंपियन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला आज स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला गया। दुनियाभर के करोड़ों फुटबॉल फैंस की नजरें इस महामुकाबले पर टिकी रही, जहां एक तरफ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना अपने खिताब की रक्षा करने उतरी वहीं दूसरी तरफ स्पेन की युवा और आक्रामक सेना इतिहास रचने के इरादे से मैदान में थी। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं जिसके चलते इस खिताबी जंग में कांटे की टक्कर देखने को मिली।


एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में स्‍पेन का खाता खुला। c106वें मिनट में स्पेन के फेरन टॉरस ने शानदार गोल दागकर टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी है। फेरान टोरेस ने बॉक्स के बीच से बाएं पैर से शॉट मारकर गोल के ऊपरी हिस्से के बीच में गोल किया। निको विलियम्स ने हेडर से पास देकर इसमें मदद की। जिसका डर था आखिरकार वही सच हुआ। अर्जेंटीना का डिफेंस लगातार डिफेंस करते-करते बुरी तरह थक चुका था। टोरेस के इस गोल ने ये साबित कर दिया।

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेला गया । इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पहुंचे। लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम के लिए यह मुकाबला बेहद भावुक और ऐतिहासिक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप मैच हो सकता है। 2018 को छोड़कर 2002 के बाद से हर वर्ल्ड कप फाइनल का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में हुआ है। इस मैच में भी यही हुवा। 

दूसरा हाफ ख़तम होने से पहले रेफरी ने अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडेज को रेड कार्ड दे दिया . कुबारसी को खतरनाक तरीके से टैकल करने के कारण रेफरी ने एंजो फर्नांडेज को रेड कार्ड दिखाया. जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है. जिसकी वजह से अर्जेंटीना की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ बाकि का मैच खेली। 

105  मिनट के गेम के बाद स्कोर लाइन 0-0था । स्पेन अपने पहले गोल की तलाश में तो  अर्जेंटीना लगातार डिफेंस में बिजी। ये फाइनल अलग ही लेवल पर जाता दिखा। आपको जानकर हैरानी होगी कि अर्जेंटीना FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में 90 मिनट के खेल के दौरान एक भी शॉट न लगा पाने वाली पहली टीम बन गई है।

मिड-ब्रेक में जस्टिन बीबर और शकीरा ने खूब रंग जमाया. पहले बीटीएस म्यूजिक बैंड ने समा बांधा, उसके बाद जस्टिन बीबर ने गिटार शो से महफिल लूटी. उनके बाद शकीरा और बर्ना बॉय ने मिलकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल सॉन्ग 'डाई-डाई' गा कर फैंस में जोश भरा. 

पहले 45 मिनट में दोनों टीमों ने कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। स्पेन ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा, जबकि अर्जेंटीना ने जवाबी हमलों के जरिए मौके बनाने की कोशिश की। पहले हाफ में अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसांड्रो मार्टिनेज को मिकेल ओयरजाबल पर फाउल करने के कारण यलो कार्ड भी दिखाया गया। 

पहले 30 मिनट के खेल में स्पेन ने बेहतर खेल दिखाया है. स्पेन एक बार टारगेट पर गेंद को मारने में सफल रही, लेकिन अर्जेंटीनी गोलकीपर मार्टिनेज ने गेंद को रोक लिया था. पहले 30 मिनट के खेल में 50 प्रतिशत समय गेंद स्पेन के पास रही, जबकि 46 प्रतिशत समय अर्जेंटीना के पास. आज के फाइनल मैच में अजेंटीना पूरी लय में नहीं दिखी , स्पेन की टीम डिफेन्स और अटैक दोनों में भारी पड़ी। 

हाफ टाइम के बाद स्पेन लगातार कॉर्नर्स से हमले जारी रखा, स्पेन के पास ज्यादातर समय गेंद रही, लेकिन साफ़-सुथरे मौके मिलना मुश्किल रहा। पूरे टूर्नामेंट में स्पेन ने तेज, आक्रामक और आकर्षक फुटबॉल खेली है। मिडफील्ड पर नियंत्रण और तेज पासिंग गेम उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है। दूसरी ओर अर्जेंटीना ने बड़े मुकाबलों में अनुभव और सामूहिक प्रदर्शन के दम पर लगातार शानदार खेल दिखाया है। ऐसे में फाइनल में युवा जोश और अनुभवी खिलाड़ियों की टक्कर देखने को मिली।

बता दे कि दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की निगाहें अब उस मुकाबले पर टिक गई, जिसका इंतजार पूरी दुनिया पिछले चार सालों से कर रही थी। एक तरफ मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और साउथ अमेरिकी चैंपियन अर्जेंटीना है, तो दूसरी ओर यूरोप की नई ताकत बनकर उभरी स्पेन। 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दोनों दिग्गज टीमें न्यूयॉर्क में आमने-सामने हैं, जहां तय होगा कि वर्ल्ड फुटबॉल का नया बादशाह कौन बनेगा। स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। शानदार फॉर्म और संतुलित टीम कॉम्बिनेशन के दम पर स्पेन को इस मुकाबले में हल्का-सा दावेदार माना जा रहा। हालांकि, उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी थे जो अपनी टीम को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान में उतरे।


बता दे कि दोनों टीम 60 साल बाद विश्‍व कप के मंच पर टकराई । 13 जुलाई 1966 को हुई टक्‍कर में अर्जेंटीना ने 2-1 से स्पेन को रौंदा था। 

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User