शादी के बाद भी प्रेमिका उसे न भुला पाई: पंचायत के बाद प्रेमी के हवाले कर दी नई नवेली दुल्हन

पांच दिन पहले युवती अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गई। घर में प्रेमी के अलावा कोई नहीं था। जानकारी पर पति गांव के लोगों को लेकर वहां पहुंच गया। दोनों को पकड़ लिया। इस पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद गांव के लोगों ने मामले को निबटाने के प्रयास शुरू कर दिए।

May 04, 2023 - 17:21
0 161
शादी के बाद भी प्रेमिका उसे न भुला पाई: पंचायत के बाद प्रेमी के हवाले कर दी नई नवेली दुल्हन

त्रिकोणीय प्रेम की यह कहानी अजीमनगर थाना क्षेत्र की है। यहां की एक युवती प्रेमी के साथ शादी करने पर अड़ी रही। स्वजन ने दूसरी जगह शादी कर दी फिर भी उसने प्रेमी को नहीं छोड़ा। चोरी-छिपे प्रेमी से मिलती रही। परेशान पति ने शुक्रवार को पत्नी का हाथ भरी पंचायत में प्रेमी को सौंप दिया।

रामपुर के सैदनगर में पंचायत के बाद पति ने पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। एक माह पहले दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से पत्नी अपने प्रेमी को नहीं भुला पा रही थी।

पांच दिन पहले युवती अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गई। घर में प्रेमी के अलावा कोई नहीं था। जानकारी पर पति गांव के लोगों को लेकर वहां पहुंच गया। दोनों को पकड़ लिया। इस पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद गांव के लोगों ने मामले को निबटाने के प्रयास शुरू कर दिए।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी युवती की शादी एक माह पहले मुरादाबाद क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। मंगलवार को पति अपनी पत्नी को बुलाने के लिए आया था। पति को घर पर आया देख पत्नी ने अपने प्रेमी को भी बुला लिया।

बता दे कि इसके लिए कई बार पंचायत हुई। शुक्रवार को हुई पंचायत में सभी ने युवती को फिर समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार पति ने उसकी जिद के आगे हार मान ली और पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

इस दौरान करीब एक घंटे तक गांव में ड्रामा चलता रहा। मामला पुलिस तक पहुंचा तो गांव के लोग पंचायत कराने की कोशिश करने लगे। पत्नी को काफी समझाया लेकिन वह पति के साथ जाने तैयार नहीं हुई। पंचायत के बाद पति ने पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। प्रेमी प्रेमिका का जोड़ा गांव से बाहर निकल गया।

What's Your Reaction?

Like Like 28
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 6
Wow Wow 2
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User