अलवर जिले का मामला- जब गांव वाले बन गए 'गदर' के सनी देओल, हाथों से उखाड़ दिया हैंडपंप

गांव के कुछ लोग एक हैंडपंप पर पहुंचे. जब उन्होंने हैंडपंप को चलाया तो उसमें से पानी तो नहीं निकला, बल्कि वह जड़ से हिलने लगा. इसके बाद गांव वालों ने 'गदर' फिल्म के हीरो सनी देओल की तरह हैंडपंप को हाथों से उखाड़ दिया. अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में दो दिन पहले बिना बोरिंग किए फाउंडेशन तैयार कर हैंडपंप लगा दिए गए थे. लोगों को जब इस गड़बड़ी का पता चला तो शिकायत अफसरों से की. लोगों का आरोप है कि बिना बोरिंग किए इस तरह दिखावे के लिए हैंडपंप लगाकर लाखों का घोटाला किया गया है.

Jan 25, 2023 - 20:39
0 53
अलवर जिले का मामला- जब गांव वाले बन गए 'गदर' के सनी देओल, हाथों से उखाड़ दिया हैंडपंप

आखिरी बार एक हैंडपंप तब सुर्खियों में आया था, जब अभिनेता सनी देओल ने साल 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर- एक प्रेम कथा’ इसे गुस्से में उसे उखाड़ दिया था. अब सहारनपुर जिले में एक हैंडपंप साम्प्रदायिक कलह का विषय बन गया है.
राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां गांव के कुछ लोग एक हैंडपंप पर पहुंचे. जब उन्होंने हैंडपंप को चलाया तो उसमें से पानी तो नहीं निकला, बल्कि वह जड़ से हिलने लगा. इसके बाद गांव वालों ने 'गदर' फिल्म के हीरो सनी देओल की तरह हैंडपंप को हाथों से उखाड़ दिया. इस मामले का वीडियो भी सामने आया है.


दरअसल, अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में दो दिन पहले बिना बोरिंग किए फाउंडेशन तैयार कर हैंडपंप लगा दिए गए थे. लोगों को जब इस गड़बड़ी का पता चला तो शिकायत अफसरों से की. लोगों का आरोप है कि बिना बोरिंग किए इस तरह दिखावे के लिए हैंडपंप लगाकर लाखों का घोटाला किया गया है. इस मामले में रामगढ़ विकास अधिकारी ने जांच कमेटी गठित की है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला चीड़वा ग्राम पंचायत का है. आरोप है कि यहां सरपंच ने हैंडपंप लगाने के नाम पर सरकार को लाखों का चूना लगाया है. इसमें सरपंच व अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. इस मामले को पंचायत समिति सदस्य सुनील गढ़ाई ने कई बार पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में उठाया, लेकिन विकास अधिकारी रामदयाल वर्मा ने जांच कमेटी बनाकर खानापूर्ति कर दी.

हैंडपंप को बिना बोरिंग किए ही लगा दिया गया तो ग्रामीण व पंचायत समिति सदस्य सुनील गढ़ाई ने मौके पर जाकर विरोध किया. इसकी सूचना रामगढ़ एसडीएम अमित कुमार वर्मा को दी. इसके बाद विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे.
ग्रामीणों ने जब विरोध किया तो वह भी मौके से गायब हो गए. आज दोबारा विकास अधिकारी रामदयाल वर्मा ने पंचायत समिति के कर्मचारियों की जांच कमेटी बनाकर मौके पर भेजा. मौके पर उप प्रधान अतर सिंह सैनी भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने देखा कि हैंडपंप मौके पर लगे ही नहीं हैं. दस में से एक हैंडपंप दिखाई दिया. लोगों ने जब इस हैंडपंप को ग्रामीणों ने जांच टीम के सामने चलाया तो वह उखड़ने लगा. इसके बाद हाथों से ही उखड़ गया.


उप प्रधान अतर सिंह ने कहा कि इस भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारी व सरपंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. उप प्रधान रामगढ़ अतर सिंह सैनी ने बताया कि रामगढ़ में भ्रष्टाचार किया गया है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. विकास अधिकारी रामदयाल वर्मा ने कहा कि चीड़वा पंचायत में सरपंच द्वारा हैंडपंपों में घपले का मामला सामने आया था.


विकास अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचा, वहां देखा कि बगैर हैंडपंप लगाए ही पेमेंट ले ली गई है. इस मामले में पंचायत समिति रामगढ़ में कर्मचारियों की जांच कमेटी बनाई गई है, जो जांच करने के लिए मौके पर गई है. इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 11
Funny Funny 6
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User