गोरखपुर में हो रहे देश के सबसे बड़े ड्रोन शो में शामिल होगे CM योगी, करेंगे काकोरी के बलिदानियों को याद

CM योगी यहां काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों की याद में आयोजित होने जा रहे देश के सबसे बड़े ड्रोन शो में शामिल होंगे। इसमें आकाश में एक साथ 750 ड्रोन के माध्यम से संगीत, लेजर लाइट तथा रंग बिरंगी कलाबाजियों को प्रस्तुत किया जाएगा।

Dec 18, 2022 - 09:49
0 36
गोरखपुर में हो रहे देश के सबसे बड़े ड्रोन शो में शामिल होगे  CM योगी, करेंगे काकोरी के बलिदानियों को याद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर बाद दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। CM योगी यहां काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों की याद में आयोजित होने जा रहे देश के सबसे बड़े ड्रोन शो में शामिल होंगे। इसमें आकाश में एक साथ 750 ड्रोन के माध्यम से संगीत, लेजर लाइट तथा रंग बिरंगी कलाबाजियों को प्रस्तुत किया जाएगा। 

750 ड्रोन की रंग-बिरंगी आभा में जंगे आजादी की गाथा जीवंत होगी। आजादी के अमृत वर्ष के कार्यक्रमों की कड़ी में यह आयोजन 19 दिसंबर की शाम पांच बजे रामगढ़ताल के सामने स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। अमर शहीद बंधू सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह, चौरीचौरा प्रतिशोध के शताब्दी वर्ष समेत देश को स्वतंत्र कराने में बलिदान देने वाले भारत मां के सपूतों की गाथा से पूरा आसमान रोशन हो उठेगा।  

मुख्यमंत्री रविवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों से भी वह मुलाकात कर सकते हैं। निकाय चुनाव के मद्देनजर उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दे गोरखपुर में होने वाला ड्रोन शो देश का अबतक का सबसे बड़ा शो होगा।  इसके पहले 20 दिसंबर 2021 को लखनऊ के रेजीडेंसी में 500 ड्रोन के शो से अमर बलिदानियों की शौर्य गाथा का प्रदर्शन किया गया था।  आजादी के अमृत वर्ष के आयोजनों की श्रृंखला में गोरखपुर में नया इतिहास रचने की तैयारी है।  

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 0
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User