प्रेमी और प्रेमिका में हुआ झगड़ा, लड़की ने तोड़ी कार फिर खून बहने पर बनाया वीडियो और किया वॉयरल

प्रेमी ने प्रेमिका को बीच रास्ते में क्या छोड़ दिया उसने गुस्से में कार का शीशा फोड़ दिया। इतना ही नहीं इस दौरान शीशा प्रेमिका के हाथ पर जा लगा। ऐसे में खून बहने लगा तो उसने उसी की रील बनाते हुए इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर दी।

Oct 08, 2022 - 20:54
0 131
प्रेमी और प्रेमिका में हुआ झगड़ा, लड़की ने तोड़ी कार फिर खून बहने पर बनाया वीडियो और किया वॉयरल

राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। पता चला है कि एक प्रेमी ने प्रेमिका को बीच रास्ते में क्या छोड़ दिया उसने गुस्से में कार का शीशा फोड़ दिया। इतना ही नहीं इस दौरान शीशा प्रेमिका के हाथ पर जा लगा। ऐसे में खून बहने लगा तो उसने उसी की रील बनाते हुए इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर दी। ये वीडियाे पुलिस तक पहुंचा तो अधिकारी घर पहुंच गए। पता चला दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मामला भरतपुर शहर के सहयोग नगर कॉलोनी का है।

जानकारी के मुताबिक गोपालगढ़ निवासी संजू खटीक नामक व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड  मीना कौर को होटल में खाना खिलाने के लिए आगरा के फतेहपुर सीकरी गया था। वहां से ये दोनों देर रात वापस लौटे थे। संजू खटीक जब अपनी कार से अपनी महिला मित्र मीना कौर को मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित शिव नगर कॉलोनी में उसके घर छोड़ने जा रहा था, उसी दौरान शिवा टॉकीज पिक्चर हॉल के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के चलते संजू खटीक कार को छोड़कर चला गया और युवती ने पत्थर से कार के कांच को तोड़ डाला था। कार के कांच को तोड़ते समय युवतीको चोट लग गई, जिससे उसके खून निकल आया था। उसी दौरान युवती ने वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया।  

स्थानीय व्यक्ति नरेंद्र ने बताया कि सुबह होने पर कॉलोनी के ज्यादातर लोग घूमने के लिए नजदीकी पार्क में जाते हैं। जब लोग वहां से होकर जा रहे थे तभी निगाह पड़ी कि वहां एक लावारिस कार खड़ी हुई है। पास में जाकर देखा तो कार के ऊपर खून पड़ा हुआ था और किसी युवतीकी चप्पल भी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  

खून से लथपथ युवती का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सुबह तहकीकात की।  इस मामले में युवती के प्रेमी कार मालिक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया, लेकिन जब युक्ति से पूछा गया कि उसे अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ कार्रवाई करनी है तो उसने इसके लिए इंकार कर दिया। इस घटना का वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 4
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User