Bharat Jodo Yatra- कांग्रेस ने किया अखिलेश यादव और मायावती समेत जयंत-राजभर को आमंत्रित

जनवरी के पहले हफ्ते में भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश चरण में पहुंचेगी। ऐसे में इसें विपक्ष के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। पार्टी प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आमंत्रित किया जा रहा है।

Dec 27, 2022 - 07:34
0 73
Bharat Jodo Yatra- कांग्रेस ने किया अखिलेश यादव और मायावती समेत जयंत-राजभर को आमंत्रित

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को आमंत्रित किया है। दरअसल जनवरी के पहले हफ्ते में भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश चरण में पहुंचेगी। ऐसे में इसें विपक्ष के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद यह बागपत और शामली से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी।

पार्टी प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आमंत्रित किया जा रहा है। जिन्हें यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनमें पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान और बसपा के सतीश चंद्र मिश्र समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं।

कांग्रेस की इस यात्रा में यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के रूप में आमंत्रित किया गया है। वहीं विश्वविद्यालय के एक अन्य प्रोफेसर रविकांत को भी यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने जानकारी दी कि भारत जोड़ो यात्रा लोगों के मन को जानने का विकल्प है।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 3
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User