आर्मी चीफ का बड़ा बयान- तीनों सेनाएं अगले युद्ध के लिए हो रहीं तैयार; ऑपरेश सिंदूर 2.0 की तैयारी में जुटा भारत

जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना, भारत की सैन्य तैयारियों को रेखांकित करते हुए कड़ा संदेश दिया और संकेत दिया कि यदि कोई नया अभियान आवश्यक हुआ तो न केवल सेना बल्कि वायु सेना और नौसेना भी तैयार हैं।

आर्मी चीफ का बड़ा बयान- तीनों सेनाएं अगले युद्ध के लिए हो रहीं तैयार; ऑपरेश सिंदूर 2.0 की तैयारी में जुटा भारत

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसे सुनकर पाकिस्तान की रात की नींद उड़ जाएगी। जी हां आर्मी चीफ ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत अब 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' की तैयारी कर रहा है। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की कार्रवाई के जवाब में अपनाई गई सैन्य रणनीति अभी भी वैसे ही चल रही है।

समाचार एजेंसी से बात करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और मौजूदा स्थिति को अस्थायी रूप से युद्धविराम बताया गया है। 

जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना, भारत की सैन्य तैयारियों को रेखांकित करते हुए कड़ा संदेश दिया और संकेत दिया कि यदि कोई नया अभियान आवश्यक हुआ तो न केवल सेना बल्कि वायु सेना और नौसेना भी तैयार हैं।

सेना प्रमुख ने कहा कि अगर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होता है, तो भारतीय सेना और तीनों सेनाएं इसके लिए पूरी तैयारी कर रही हैं। फिलहाल, हम तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने और खुद को 24x7 युद्ध के लिए तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि युद्धक्षेत्र इतना पारदर्शी है कि हर गतिविधि की जानकारी दूसरी तरफ होती है, इसलिए हमें अपनी तैनाती, उपयोग और सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने सैनिकों के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों के मामले में बहुत सतर्क रहना होगा।