मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला: 'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...'

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सत्र की शुरुआत से पहले ही भाजपा सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं. सपा मुखिया ने राम मंदिर दान चोरी मामले से लेकर नीट पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि "इतिहास अगर हम पलटे तो विदेशी लुटेरों ने मंदिर लूटे थे, विश्वविद्यालय तोड़े थे, आंदोलनकारियों को प्रताड़ित किया था आज वहीं भारतीय जनता पार्टी कर रही है." 

Jul 20, 2026 - 12:59
0 11
मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला: 'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...'

संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जिसकी वजह से कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही स्थगित कर दी गई. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की. विपक्ष के तेवरों से साफ है कि इस बार का सत्र बेहद हंगामेदार रह सकता है. 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सत्र की शुरुआत से पहले ही भाजपा सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं. सपा मुखिया ने राम मंदिर दान चोरी मामले से लेकर नीट पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि "इतिहास अगर हम पलटे तो विदेशी लुटेरों ने मंदिर लूटे थे, विश्वविद्यालय तोड़े थे, आंदोलनकारियों को प्रताड़ित किया था आज वहीं भारतीय जनता पार्टी कर रही है." 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं अहंकार की तरह काम कर रही है. कम से कम बच्चों की बात तो सुननी चाहिए, नीट में इतना बड़ा घोटाला हुआ, घपला हुआ, आज भी लोग बातें कर रहे हैं. ये कैसी सरकार हैं, क्या यही अमृतकाल है?

सपा चीफ अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन पर कहा, जिन छात्रों की जान गई सरकार ने उन पर एक शब्द नहीं कहा, श्रद्धांजलि नहीं दी. हमारे सांसद जिन छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है उनसे मिलने जाएंगे, सरकार रोजगार नहीं देना चाहती, रोजगार देंगे तो आरक्षण देना पड़ेगा. बीजेपी सीसीसीसी है, चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी.

फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बीजेपी पर हमला किया और इस घटना को बेहद अफसोसनाक बताया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर में करोड़ों रुपये की चंदा चोरी हुई. जिससे पूरे देश के करोड़ों राम भक्त और आस्थावान लोगों को चोट पहुंची है. 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर में बीजेपी ने जो ट्रस्ट बनाया है. वो उसकी रखवाली के लिए जिम्मेदारी थे लेकिन, उन्होंने रखवाली नहीं की. मंदिर में डकैती की ये बात खुद ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कही है. भारतीय जनता पार्टी के लोग मुख्य आरोपियों को बचा रहे हैं. कोई रिपोर्ट नहीं देना चाह रहे हैं. 

सपा सांसद ने कहा कि हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे हैं. ये संसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है. यहां से इस मुद्दे पर सरकार को जगाने का काम करेंगे. इस मुद्दे को उठाने का काम करेंगे. सरकार ने अब तक क्या क्या कार्रवाई हुई ये सवाल किया जाएगा. दुख की बात है कि आज अयोध्या में चढ़ावा कम हो गया है. जहां पांच-पांच लाख लोग एक दिन में मंदिर जाते थे आज वो संख्या हजारों में रह गई है. ये सब मुद्दे संसद में रखे जाएंगे, सरकार की जवाबदेही तय की जाएगी. 

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User