एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद संग रचाई शादी, CAA प्रोटेस्ट के बीच पनपा था प्यार

मशहूर एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंध गए. इस बात की जानकारी स्वरा ने अपने ट्वीटर हैंटल से ट्वीट कर जानकारी दी है. सपा नेता फहाद ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को रीट्वीट कर अपने चाहने वालों शादी की खबर दी है. इसके बाद लोगों ने भी स्‍वरा भास्‍कर और पति फहाद अहमद को बधाई दी.

Feb 16, 2023 - 20:31
0 94
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद संग रचाई शादी, CAA प्रोटेस्ट के बीच पनपा था प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद अहमद संग उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो  शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने फैंस को बताने की कोशिश की है कि कैसे उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। 

बता दे मशहूर एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंध गए. इस बात की जानकारी स्वरा ने अपने ट्वीटर हैंटल से ट्वीट कर जानकारी दी है. सपा नेता फहाद ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को रीट्वीट कर अपने चाहने वालों शादी की खबर दी है.  इसके बाद लोगों ने भी स्‍वरा भास्‍कर और पति फहाद अहमद को बधाई दी. 

बता दें कि फहद राजनीतिक दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह सपा के समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं, स्वरा भास्कर बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। स्वरा ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2011 में आई माधवन और कंगना की फिल्म तनु वेड्स मनु से मिली। इस फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई फिल्मों दमदार परफॉर्मेंस दीं।

बता दें कि साल 2017-18 में फहद अहमद सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) में SC-ST और OBC स्टूडेंट्स की फीस बढ़ाने को लेकर विरोध किया था, जिसमें हजारों स्टूडेंट्स शामिल होकर जबरदस्त तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया थे. इस प्रदर्शन में प्रकाश अंबेडकर जैसे नेताओं का समर्थन भी मिला था.

फहद अहमद (Fahad Ahmad) को समाजवादी पार्टी (SP) नेता अबू आजमी (Abu Azmi) के काफी करीबी माना जाता है. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अबू आजमी ने फहद अहमद को सपा में एंट्री कराई थी.  साल 2022 में अबू आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में फहद ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में कदम रखा था. इसके बाद फहद अहमद को यूथ विंग में पदाधिकारी बना दिया गया.

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 3
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User