संभल जाइये! बार-बार होने वाला सिरदर्द है खतरे की घंटी: जानिए ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत

ब्रेन ट्यूमर तब होता है जब मस्तिष्क में कुछ कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं. यह ट्यूमर कैंसरयुक्त भी हो सकता है और गैर-कैंसरयुक्त भी. हालांकि दोनों ही स्थितियों में यह दिमाग के सामान्य कामकाज को प्रभावित कर सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर पहचान होने पर इलाज के बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

Jun 08, 2026 - 18:43
0 37
संभल जाइये! बार-बार होने वाला सिरदर्द है खतरे की घंटी: जानिए ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत

सिर में दर्द होना एक आम बात है. तनाव, नींद की कमी या लंबे समय तक स्क्रीन देखने की वजह से भी सिर में दर्द हो सकता है. लेकिन अगर सिरदर्द लगातार बना रहे, पहले से ज्यादा तेज होने लगे या इसके साथ कुछ और असामान्य लक्षण भी दिखने लगें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

ये ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है. हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है, जिसका मकसद लोगों को इस गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक करना है. आइए ब्रेन ट्यूमर के लक्षण कारण और इलाज क बारे में जानते हैं मैक्स हैल्थ केयर के न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. सचिन बिंदल से.

ब्रेन ट्यूमर तब होता है जब मस्तिष्क में कुछ कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं. यह ट्यूमर कैंसरयुक्त भी हो सकता है और गैर-कैंसरयुक्त भी. हालांकि दोनों ही स्थितियों में यह दिमाग के सामान्य कामकाज को प्रभावित कर सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर पहचान होने पर इलाज के बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ कैंसर रजिस्ट्री (आईएआरसी) ने हर साल भारत में ब्रेन ट्यूमर के 28,000 से ज्यादा मामलों की रिपोर्ट की है. हर साल 24,000 से ज्यादा लोग ब्रेन ट्यूमर के कारण मरते हैं.

ऑक्सफोर्ड अकादमिक न्यूरो-ऑन्कोलॉजी में छपे एक आर्टिकल के अनुसार, अमेरिका में 2025 के दौरान Brain और CNS Tumours के 1.07 लाख नए मामले सामने आने का अनुमान है. 

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 12
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 3
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User