भीषण गर्मी के चलते दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूर नहीं करेंगे काम

लू से बचने के लिए कर्मचारियों को सफेद रंग के सूती और पूरी बाजू के कपड़े पहनने, साथ ही गमछा और पानी की बोतल रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कारखानों और भवनों की छतों को सफेद रंग से पेंट कराने और कूल रूफ तकनीक अपनाने पर जोर दिया गया है ताकि तापमान कम रहे

Apr 23, 2026 - 09:45
0 7
भीषण गर्मी के चलते दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूर नहीं करेंगे काम

सूरज के तल्ख तेवर और बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूरों के कार्य करने पर रोक लगा दी है। दोपहर में उन्हें छुट्टी दी जाएगी। काम का समय भी बदला है। उल्लंघन पर मंडलायुक्त ने सख्त कार्रवाई के निर्देश चारों जिलों के डीएम को दिए हैं।

हीट-वेव (लू) के जानलेवा खतरे से आम जनमानस और श्रमिकों को बचाने के लिए मंडलायुक्त ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब ईंट-भट्टों, निर्माण साइटों और खुले में काम करने वाले मजदूरों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनिवार्य विश्राम मिलेगा। 


मंडलायुक्त ने कहा कि सभी ईंट-भट्टों, कारखानों और निर्माण साइटों के सेवायोजकों को अपने श्रमिकों के लिए ठंडे पानी, ओआरएस घोल और पर्याप्त छाया की व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही कार्यस्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम रखने होंगे।

मंडलायुक्त ने औद्योगिक इकाइयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी अपनी कार्यशैली में बदलाव करने को कहा है। सेवायोजक और श्रमिक आपसी सहमति से कार्य के समय को पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुसार बदल सकेंगे। 

लू से बचने के लिए कर्मचारियों को सफेद रंग के सूती और पूरी बाजू के कपड़े पहनने, साथ ही गमछा और पानी की बोतल रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कारखानों और भवनों की छतों को सफेद रंग से पेंट कराने और कूल रूफ तकनीक अपनाने पर जोर दिया गया है ताकि तापमान कम रहे

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User